3

Recent News

Crime News: मुँह पर पेशाब, गमछे से घसीटा, यूपी में युवक को तालिबानी सजा; बेहोश होने के बाद भी मारते रहे..

उत्तर प्रदेश के हाथरस में बीच बाजार एक युवक को 6-7 लोगों ने घेरकर बेरहमी से पीटा। आरोप है कि…

UP News: जनता दर्शन में क्यों भड़के योगी? बोले - 'सभी को सस्पेंड करो', एक महिला की शिकायत पर बड़े अधिकारीयों को चेतावनी..

UP News: गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन के दौरान अधिकारियों को सख्त…

UP News: प्रयागराज में अतीक के करीबियों का जज के PSO के बेटे पर हमला; क्या खत्म नहीं हुआ माफिया का आतंक?

UP News: प्रयागराज में जज के PSO के बेटे के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि…

UP News: लखनऊ में दरोगा को लोहे की चेन से पीटा, अतीक कनेक्शन निकला? 200 भैंसे उठवाईं, अवैध डेयरियों पर कार्रवाई..
Big Accident: 90 की स्पीड से 31 सवारियों से भरा पिकअप टकराया, 8 की मौत.. 23 घायलों में कई गंभीर, 20 फीट तक बिखरे शव

Big Accident: मध्य प्रदेश के भिंड में सोमवार रात हुए भीषण सड़क हादसे में उत्तर प्रदेश के 8 लोगों की…

3

Recent News

उत्तर प्रदेश के हाथरस में बीच बाजार एक युवक को 6-7 लोगों ने घेरकर बेरहमी से पीटा। आरोप है कि…

UP News: गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन के दौरान अधिकारियों को सख्त…

UP News: प्रयागराज में जज के PSO के बेटे के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि…

Big Accident: मध्य प्रदेश के भिंड में सोमवार रात हुए भीषण सड़क हादसे में उत्तर प्रदेश के 8 लोगों की…

Breaking News

Kannauj News : घर के बरामदे से बाइक उठा ले गये चोर 

रिपार्ट : संदीप शर्मा

कन्नौज जिले के तिर्वा तहसील क्षेत्र में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। यह अलग बात है कि अभी तक चोटी की कई घटनाओं का पर्दाफाश जिले के एसपी अमित कुमार आनंद के निर्देशन में पुलिस द्वारा किया जा चुका है। बीती रात भी ठठिया थाना क्षेत्र के कस्बा स्थित एक ग्रामीण के मकान पर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। शातिर चोर ग्रामीण के घर के बरामदे से उसकी बाइक उठा ले गये। घटना की वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई तो घटना का पता चला।
जानकारी के मुताबिक कस्बा ठठिया निवासी संजय राठौर पुत्र रामकिशन की ठठिया में किराने की दुकान है। बीती सायं दुकान का काम खत्म करके संजय दुकान बंद कर अपने घर आ गये। संजय ने अपने पास मौजूद बाइक पैशन प्लस नंबर यूपी 74 एफ 1972 को घर के बरामदे में खड़ा कर दिया। संजय के अन्य परिजन जब सोये हुये थे, इसी दौरान उनके बरामदे में खड़ी उपरोक्त बाइक को किसी शातिर चोर द्वारा पार कर दिया गया। सुबह सोकर उठे परिजनों को जब बाइक नहीं दिखी तो घर के बाहर और आसपास भी देखी गई, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका।
बाइक की तलाश में लगे परिजनों ने जब सीसीटीवी कैमरे को देखा तो गली में उनकी बाइक को ले जाया हुआ एक शख्स नजर आया। जिसके बाद परिजनों को बाइक चोरी होने का पता चला। घटना की सूचना पुलिस को दिये जाने के बाद सीसीटीवी की फोटोज के आधार पर पुलिस बाइक और चोर का पता लगाने में जुटी है। थाना प्रभारी ने बताया कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जायेगा।