कन्नौज में 50 वर्षीय शख्स का शव घर में मिला, पुलिस ने शुरू की जांच, अकेलेपन के कारण उठाया यह कदम
Kannauj Man Found Unresponsive, Police Begin Investigatio: कन्नौज के थाना सौंरिख के गांव नगरिया लालशाहपुर्वा में एक दुखद घटना सामने आई। 50 वर्षीय शेर सिंह, जो अपने घर पर अकेले रहते थे, अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनके बच्चे दिल्ली में नौकरी करते हैं। अकेलापन शायद उन्हें सहन नहीं हुआ, जिससे उन्होंने इस दुनिया से विदा ले ली।
ग्रामीणों को शेर सिंह के घर से बदबू आने पर शक हुआ। पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद चौकी प्रभारी आशुतोष कुमार मौके पर पहुंचे। घर के अंदर शेर सिंह का शरीर पाया गया। इस दृश्य को देखकर ग्रामीण दंग रह गए। घटना की सूचना उनके बच्चों को भी दी गई।
पुलिस ने शेर सिंह के शरीर को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव में अब शोक का माहौल है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि शेर सिंह ने यह कदम क्यों उठाया।
रिपोर्ट : संदीप शर्मा

गोरखपुर में हाल ही में घटी एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे जिले को हिला दिया। पति-पत्नी के बीच चल रहे वैवाहिक विवाद और तलाक की कचहरी में खिंचते मामले का नतीजा सरेआम खून-खराबे के रूप में सामने आया। पति ने दिनदहाड़े अपनी पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना ने न केवल पारिवारिक कलह की भयावहता को उजागर किया है, बल्कि यह भी दिखाया है कि सामाजिक और मानसिक तनाव किस तरह एक परिवार को तबाह कर सकता है