3

Recent News

UP News: प्रयागराज में अतीक के करीबियों का जज के PSO के बेटे पर हमला; क्या खत्म नहीं हुआ माफिया का आतंक?

UP News: प्रयागराज में जज के PSO के बेटे के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि…

UP News: लखनऊ में दरोगा को लोहे की चेन से पीटा, अतीक कनेक्शन निकला? 200 भैंसे उठवाईं, अवैध डेयरियों पर कार्रवाई..
Big Accident: 90 की स्पीड से 31 सवारियों से भरा पिकअप टकराया, 8 की मौत.. 23 घायलों में कई गंभीर, 20 फीट तक बिखरे शव

Big Accident: मध्य प्रदेश के भिंड में सोमवार रात हुए भीषण सड़क हादसे में उत्तर प्रदेश के 8 लोगों की…

Election 2027 के मद्देनजर बड़ा फेरबदल! विनोद तावड़े को UP की कमान; BJP ने पंजाब-गुजरात के भी प्रभारी बदले..

Election 2027: भारतीय जनता पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारी तेज करते हुए उत्तर प्रदेश, पंजाब और गुजरात…

UP News: IPS आशुतोष मिश्रा की मां की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा! लूट के दौरान हत्या वाला एंगल नहीं..

UP News: यूपी में तैनात IPS आशुतोष मिश्रा की मां इंद्रावती देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले…

3

Recent News

UP News: प्रयागराज में जज के PSO के बेटे के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि…

Big Accident: मध्य प्रदेश के भिंड में सोमवार रात हुए भीषण सड़क हादसे में उत्तर प्रदेश के 8 लोगों की…

Election 2027: भारतीय जनता पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारी तेज करते हुए उत्तर प्रदेश, पंजाब और गुजरात…

UP News: यूपी में तैनात IPS आशुतोष मिश्रा की मां इंद्रावती देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले…

Breaking News

Kannauj News : सड़क दुर्घटना में अज्ञात वाहन की टक्कर से एम आर की मौत 

रिपोर्ट : संदीप शर्मा

यूपी के कन्नौज जिले में लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे पर सड़क दुर्घटना में अज्ञात वाहन की टक्कर से उपचार के दौरान बाइक सवार एम.आर की मौत हो गई। मौत के बाद शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। शव देख रोते विलखते परिजनों ने अज्ञात वाहन के खिलाफ कार्यवाही किये जाने की मांग की है।
जानकारी के मुताबिक हरियाणा प्रांत के पानीपत के देशराज कालोनी निवासी 23 वर्षीय हंसराज शर्मा पुत्र राकेश कुमार एक दवा कंपनी में कार्यरत थे। बीते मंगलवार को हंसराज अपनी बाइक से कंपनी के काम से दिल्ली से लखनऊ जाने के लिये निकले थे। आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर थाना ठठिया के कट प्वाइंट 206 पर पहुंचते ही पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने हंसराज को टक्कर मार दी। घटना की सूचना के बाद एक्सप्रेस वे पर तैनात यूपीडा टीम द्वारा युवक को उपचार के लिये मेडिकल कॉलेज तिर्वा लाया गया। यहां से सर पर चोट और हालत गंभीर होने के कारण युवक को कानपुर हॉस्पिटल के लिये भेज दिया गया। बुधवार की सुबह उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई।
घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे मृतक के फूफा रवी प्रकाश ने घटना को लेकर पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया था। जिसके बाद पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा था।पोस्टमार्टम प्रक्रिया पूरी होने के बाद मृतक के परिजन शव को अपने साथ अपने गृह जनपद लेकर रवाना हो गये। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गयी है‚ मृतक एमआर था‚ जो किसी काम से बाइक से जा रहा था तभी आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर उसको किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी‚ जिसके बाद उसको मेडिकल कालेज इलाज हेतु लाया गया जहां से कानपुर के लिए डाक्टरों ने रेफर कर दिया जिसके बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम होने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। आगे की कार्यवाही की जा रही है।