3

Recent News

पीलीभीत के जहानाबाद में नाबालिग छात्रा से अभद्रता के आरोप में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। थाने पहुंचते ही निकली हेकड़ी।

पुलिस का चला हंटर, निकली मनचले की हेकड़ी! बाइक पर दिखा रहा था आशिकी का स्टंट, थाने पहुंचते ही हाथ…

Crime News: मुँह पर पेशाब, गमछे से घसीटा, यूपी में युवक को तालिबानी सजा; बेहोश होने के बाद भी मारते रहे..

उत्तर प्रदेश के हाथरस में बीच बाजार एक युवक को 6-7 लोगों ने घेरकर बेरहमी से पीटा। आरोप है कि…

UP News: जनता दर्शन में क्यों भड़के योगी? बोले - 'सभी को सस्पेंड करो', एक महिला की शिकायत पर बड़े अधिकारीयों को चेतावनी..

UP News: गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन के दौरान अधिकारियों को सख्त…

UP News: प्रयागराज में अतीक के करीबियों का जज के PSO के बेटे पर हमला; क्या खत्म नहीं हुआ माफिया का आतंक?

UP News: प्रयागराज में जज के PSO के बेटे के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि…

UP News: लखनऊ में दरोगा को लोहे की चेन से पीटा, अतीक कनेक्शन निकला? 200 भैंसे उठवाईं, अवैध डेयरियों पर कार्रवाई..
3

Recent News

पुलिस का चला हंटर, निकली मनचले की हेकड़ी! बाइक पर दिखा रहा था आशिकी का स्टंट, थाने पहुंचते ही हाथ…

उत्तर प्रदेश के हाथरस में बीच बाजार एक युवक को 6-7 लोगों ने घेरकर बेरहमी से पीटा। आरोप है कि…

UP News: गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन के दौरान अधिकारियों को सख्त…

UP News: प्रयागराज में जज के PSO के बेटे के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि…

Breaking News

क्रांतिकारियों की धरती पर तिरंगा यात्रा में कलमकारों ने भाग लिया

78वें स्वतंत्रता दिवस पर कानपुर में पत्रकारों ने तिरंगा फहराया

स्वतंत्रता दिवस पर पत्रकारों का योगदान: 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति का जश्न पूरे देश में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान कानपुर जर्नलिस्ट क्लब द्वारा अशोक नगर स्थित ऐतिहासिक “पत्रकार पार्क” में झंडारोहण किया गया, जहाँ कर्नल एसपी सिंह, मेजर योगेंद्र सिंह कटियार, और जर्नलिस्ट क्लब के महामंत्री अभय त्रिपाठी ने तिरंगा फहराया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी पत्रकारों ने राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत गाकर तिरंगे को सलामी दी और ज्ञात-अज्ञात अमर बलिदानी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

आजादी में पत्रकारों का महत्वपूर्ण योगदान

इस अवसर पर कर्नल एसपी सिंह ने कहा कि देश की आज़ादी में पत्रकारों का अहम योगदान रहा है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। महामंत्री अभय त्रिपाठी ने भी इस बात को दोहराते हुए कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के दौरान पत्रकारों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण थी। कानपुर में अमर शहीद गणेश शंकर विद्यार्थी द्वारा चलाया गया “प्रताप” अखबार उस समय आजादी के दीवानों का मुखपत्र था। उन्होंने बताया कि पत्रकारों ने हमेशा निस्वार्थ, निष्पक्ष, और निर्भीक पत्रकारिता के माध्यम से देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए काम किया है।

तिरंगा यात्रा का आयोजन

आजादी के 78 वर्ष पूरे होने पर जर्नलिस्ट क्लब के पत्रकारों ने तिरंगा यात्रा का आयोजन भी किया। हाथों में तिरंगा लेकर, जोश और उत्साह के साथ भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाते हुए इस यात्रा में भाग लिया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार कुमार त्रिपाठी, पुष्कर बाजपेयी, विक्की रघुवंशी, संजय अग्रवाल, नीरज तिवारी, आकाश शाक्य, संजय मौर्या, डॉ. कृष्ण मोहन त्रिपाठी, विशाल सैनी, पंकज अवस्थी, शमशेर, सुनील तिवारी सहित अन्य पत्रकार भी मौजूद थे।