Kannauj News : हॉस्पिटल में महिला की मौत के बाद हंगामा, सीज
रिपोर्ट : संदीप शर्मा

कन्नौज के एक प्राइवेट अस्पताल में ऑपरेशन के बाद महिला की हालत बिगड़ गई। महिला की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल गेट पर शव रखकर जमकर हंगामा काटा। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं स्वास्थ्य विभाग द्वारा हॉस्पिटल को सीज कर दिया गया है।
बताते चलें कि कन्नौज के मलिकापुर गांव के रहने वाले मुकेश कटियार ने अपनी गर्भवती पत्नी साधना को न्यू एस हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। हॉस्पिटल में महिला को भर्ती किये जाने के बाद ऑपरेशन के दौरान महिला की नस कट जाने से महिला की हालत बिगड़ गई। जिसके बाद हॉस्पिटल संचालक द्वारा महिला को कानपुर के एक अस्पताल ले जाने की प्रक्रिया शुरु हुई। वहां महिला की मौत हो गई।
महिला की मौत के बाद परिजन और ग्रामीण महिला का शव लेकर अस्पताल पहुंचे, और हॉस्पिटल के गेट पर शव रखकर जमकर हंगामा काटा। इस दौरान अस्पताल संचालक संजय गौतम और अन्या स्टॉफ से भी उपरोक्त परिवार की जमकर झड़प हुई। घटना की सूचना पर मौके पर पुलिस बल भी पहुंचा और हंगामा कर रहे लोगों को शांत करवाया। पुलिस ने मुकेश की तहरीर पर अस्पताल संचालक सहित एक अन्य को हिरासत में ले लिया है। महिला के शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज जाने के बाद पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी थी। वहीं सीएमओ के निर्देश के बाद नोडल अधिकारी ने हॉस्पिटल को सीज कर दिया है। इस दौरान हॉस्पिटल में मौजूद अन्य स्टाफ और कर्मी फरार हो गये। घटनाक्रम के दौरान काफी समय तक हंगामा मचा रहा।
गोरखपुर में हाल ही में घटी एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे जिले को हिला दिया। पति-पत्नी के बीच चल रहे वैवाहिक विवाद और तलाक की कचहरी में खिंचते मामले का नतीजा सरेआम खून-खराबे के रूप में सामने आया। पति ने दिनदहाड़े अपनी पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना ने न केवल पारिवारिक कलह की भयावहता को उजागर किया है, बल्कि यह भी दिखाया है कि सामाजिक और मानसिक तनाव किस तरह एक परिवार को तबाह कर सकता है
Post Views: 24