3

Recent News

Pilibhit में सजेगा बैडमिंटन का राज्य स्तरीय महाकुंभ! 14 अक्टूबर से गांधी स्टेडियम में जुटेंगे यूपी के 250 से अधिक शटलर..
Captain Smit Machhar पर हमला करने वाला को-पायलट हमाम अल-हमामी कौन? कट्टरपंथी सोंच के चलते निकाला गया था..

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

PM Modi and Pilot Smit Machhar ने 9 मिनट तक की वीडियो कॉल, बोले- "हनुमान चालीसा पढ़कर बचाई लोगों की जान"

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit में खून का बदला खून! 20 साल पहले हुई पिता की हत्या का बदला; बांका से हमला कर उतारा मौत के घाट..

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: यूपी में सरकारी प्रिंसिपल और पत्नी की स्कूल परिसर में सनसनीखेज हत्या, फावड़ा-कुल्हाड़ी से काट डाला..

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

3

Recent News

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

Breaking News

पीलीभीत पहुंचे सीएम याेगी, ढाई सौ करोड़ की परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

वन्यजीव, जल, जंगल व जमीन पर सीएम याेगी ने किया संबाेधित

सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने पीलीभीत पहुंचकर वन विभाग की ढाई सौ करोड़ की लागत से होने वाली 26 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री वन विभाग द्वारा आयोजित वन्य प्राणी सप्ताह के कार्यक्रम में मुस्तफाबाद पहुंचे थे। जहां उन्होंने लग्घा बग्गा कारीडोर का शुभारंभ किया तो वही बाघ मित्र एप्प का भी शुभारंभ किया। सीएम याेगी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों एवं बाघ मित्रों को सम्मानित किया। इसके साथ ही तराई हाथी रिजर्व की भी शुरुआत की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि जीवन के लिए प्रकृति का संतुलन जरूरी है। इस लिए वन्य जीव को भी संरक्षित करना चाहिए। उन्होंने अपना पूरा संबोधन जल , जंगल,जमीन,वन्य जीव को लेकर दिया। इसके साथ ही सीएम ने कहा कि पूरे पीलीभीत टाइगर रिजर्व में तार फेंसिंग की जायेगी ताकि इंसानों के साथ साथ वन्य जीव भी सुरक्षित रहे।

कार्यक्रम में देश-विदेश के लाेग रहे माैजूद

आपको बता दें वन्य जीव संरक्षण और सतत ईको पर्यटन व विकास समेत अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर मुख्यमंत्री के साथ वन्य क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले देश-विदेश के लोग यहां कार्यक्रम में शुक्रवार को मौजूद रहें. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री बाघ मित्र एप का शुभारंभ किया साथ ही गैंडा, एलिफेंट, गड़ा कॉरिडोर, एलिफेंट कॉरिडोर के लोगों का विमोचन व अन्य घोषणाएं की. साथ ही प्रदेश भर के वन कर्मियों को उनकी उत्कृष्ट सेवा के लिए व यहां के बाघ मित्रों को सम्मानित किया गया।

सीएम के कार्यक्रम काे लेकर पुलिस-प्रशासन के रहे पुख्ता इंतजाम

सीएम के आगमन काे लेकर जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए। जिले के अलावा बदायूं, शाहजहांपुर, बरेली की पुलिस पीएसी तैनात की गई है। मौके पर फायर ब्रिगेड, फिंगरप्रिंट, एक्सपर्ट, डाग स्क्वॉड टीम भी मौजूद रहेगी। इसमें 3 एडिशनल एसपी, 9 सीओ, जिले के 8 थाना प्रभारी, 30 इंस्पेक्टर, 125 उप निरीक्षक, 9 महिला उप निरीक्षक, 559 कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल, 62 महिला हेड कांस्टेबल, ट्रैफिक से 5 एसआई, 16 ट्राफिक हेड कांस्टेबल के अलावा दो पीएससी कंपनी तैनात की गई इसके साथ ही खुफिया विभाग भी पूरे मामले पर नजर बनाए रही। इसके अलावा प्रशासन द्वारा वाहनों के पार्किंग की भी व्यवस्था की गई।

नेपाल व उत्तराखंड बॉर्डर रहा सील

पीलीभीत टाइगर रिज़र्व के मुस्तफाबाद गेस्ट हाउस में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान भारत नेपाल और उत्तराखंड बॉर्डर सील रहा। यहां पर भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसबी जवानों के अलावा भारी पुलिस फाेर्स तैनात रहा।