3

Recent News

पीलीभीत में वीरांगना अवंतीबाई जयंती पर हेमराज वर्मा का बड़ा ऐलान। अखिलेश यादव के नाम पर सपा सरकार बनने पर अवकाश और प्रतिमा की बात।

पीलीभीत में अवंतीबाई जयंती कार्यक्रम से हेमराज वर्मा का राजनीतिक संदेश, अखिलेश यादव के नाम पर बयान पीलीभीत। वीरांगना रानी…

पीलीभीत में उधार सिगरेट को लेकर विवाद खूनी संघर्ष में बदला। बेलचे से हमले में 70 वर्षीय दुकानदार की मौत, पिता-पुत्र समेत 3 आरोपी गिरफ्तार।

पीलीभीत: उधार सिगरेट नहीं मिली तो भड़क गया युवक! बेलचा लेकर लौटा, 70 वर्षीय दुकानदार पर हमला; इलाज के दौरान…

Pakistani TikToker आयशा गिलमाना की गोली मारकर हत्या: बहन भी गंभीर घायल, घर से फोन करके बाहर बुलाया..

Pakistani TikToker आयशा गिलमाना की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 28 साल की आयशा को 14 अगस्त को तक्षशिला…

Shocking Crime: स्कूल में फायरिंग! FB Live कर छात्र ने क्लासमेट को गोली मारी, फिर खुद जान दी; 2 गार्डों की भी मौत..

Shocking Crime: फिलीपींस के जाम्बोआंगा शहर में मंगलवार को एक स्कूल कैंपस में गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया।…

Pilibhit में प्रेमिका का खूनी खेल! प्रेमी को ट्रक में जिंदा जलाकर मार डाला; पुलिस को लगा था हादसे के बाद लगी थी आग..

Pilibhit के पूरनपुर में ट्रक में आग लगने से हुई एक व्यक्ति की मौत का मामला हत्या निकला है। पुलिस…

3

Recent News

पीलीभीत में अवंतीबाई जयंती कार्यक्रम से हेमराज वर्मा का राजनीतिक संदेश, अखिलेश यादव के नाम पर बयान पीलीभीत। वीरांगना रानी…

पीलीभीत: उधार सिगरेट नहीं मिली तो भड़क गया युवक! बेलचा लेकर लौटा, 70 वर्षीय दुकानदार पर हमला; इलाज के दौरान…

Pakistani TikToker आयशा गिलमाना की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 28 साल की आयशा को 14 अगस्त को तक्षशिला…

Shocking Crime: फिलीपींस के जाम्बोआंगा शहर में मंगलवार को एक स्कूल कैंपस में गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया।…

Pilibhit के पूरनपुर में ट्रक में आग लगने से हुई एक व्यक्ति की मौत का मामला हत्या निकला है। पुलिस…

Breaking News

“यूपी” में फिर दोहराया गया “देवरिया नरसंहार” – दो भाइयों की “हत्या”

उत्तर प्रदेश में देवरिया में हुए नरसंहार की आग अभी बुझी भी न थी कि प्रदेश के कानपुर देहात जिले में जमीनी विवाद को लेकर हुए तांडव में दो भाइयों की हत्या कर दी गई। जिसको लेकर गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है वहीं चार अन्य घायलों को इलाज के लिए कानपुर के हैलट अस्पताल को रेफर किया गया है। जिनमे एक की हालत खतरे में बताई जा रही है, जिसको देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।
 
 
जनपद कानपुर देहात में दबंगों द्वारा एक परिवार पर हमला बोलने की वारदात में मृतकों की संख्या मे इजाफा हो गया है। एक और घायल की मौत हो गई है। अब मृतकों की संख्या कुल मिलाकर दो हो गई है। वहीँ एक की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। ग्रामीणों ने जमीनी विवाद के चलते घटना घटित होने की बात कही। घटना की जानकारी पर भारी पुलिस बल के साथ आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जांच के साथ कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है और अन्य की तलाश में लगातार दबिश जारी है।
 
दरअसल जनपद कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र के शाहजहांपुर निनाया गांव के रहने वाले सत्य नारायण और मोहन शुक्ला के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी के चलते आज देर रात्रि मोहन शुक्ला ने अपने साथियों के साथ मिलकर सत्य नारायण के परिवार पर हमला बोल दिया। जिसमे 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हे कानपुर रेफर कर दिया गया था। जहाँ एक की रास्ते में मौत हो गई थी। वहीं एक की उपचार के दौरान मौत हो गई। जिसके बाद मृतकों की संख्या दो हो गई। इसके साथ ही घायलों में एक की हालत गंभीर बनी हुई है। इस सम्बन्ध में कहीं मौके के हालात बेकाबू न हो जाएं इसके पहले ही पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी घटना की जांच में जुटे हुए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही जहां जिले की जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने मौके पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया और जिम्मेदारों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। वहीं जानकारी मिलते ही कानपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक आलोक सिंह और आईजी रेंज भी शाहजहांपुर निनायां गांव पहुंच गए और घटना स्थल का बारीकी से जायजा लिया। साथ ही ग्रामीणों से घटना के विषय में विस्तार से जानकारी ली।
इस दौरान जहां वरिष्ठ अधिकारियों ने ग्रामीणों को त्वरित कार्रवाई और न्याय का भरोसा दिलाया। वहीं जिम्मेदारों को मामले की गहनता से जांच करने के निर्देश दिए हैं। जमीनी विवाद में हुई मारपीट में दो लोगों की मौत और चार लोगों के घायल होने के मामले में पुलिस हरकत में आई और पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए चार लोगों को हिरासत में लेते हुए करवाई तेजी से शुरू कर दी है। साथ ही अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम में जुट गई है।