कानपुर में फिर से हुआ “ई-बस” हादसा – आसमान को छू रहीं थीं “आग” की लपटें
उत्तर प्रदेश के कानपुर में गुरुवार की रात उस वक्त हड़कंप मच गया। जब डिपो में खड़ी तीन ई-बस अचानक जल उठी, आग इतनी भयंकर थी कि उस पर काबू पाना बेहद मुश्किल था। जिसकी वजह से पूरे डिपो में अफरा तफरी मच गई। डिपो कर्मचारी और अधिकारी इस लिए परेशान थे, कि उनका डर था कि कहीं इन बसों की आग पूरे डिपो को अपनी चपेट में न ले ले।
विस्तृत जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात करीब तीन बजे कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र के संजीव नगर अहिरवां में बने ई-बस डिपो में अचानक आग की लपटें आसमान को छूने लगीं। जिसकी भनक लगते ही डिपो के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। जब तक कोई भी कुछ समझ पाटा तब तक आग अपना भयावह रूप ले चुकी थी। जब कर्मचारियों ने नजदीक जाकर देखा तो आग एक ई-बस में लगी थी, लेकिन रात होने के चलते उसने अपने बगल में खड़ी दो अन्य ई-बसों को भी ले लिया था। जिसकी वजह से आग का रूप इतना भयंकर हो गया था कि उस पर काबू पाना मुश्किल था।
कुछ देर बाद डिपो के अधिकारी भी मौके पर पहुँच गए और इसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे दमकल जवानों ने पूरी मेहनत से आग पर काबू पाया। जिसके अंत में पाया गया कि जिस ई-बस में सबसे पहले आग लगी थी उसका मुख्य कारण था, बैटरी का फट जाना जिससे उठी चिंगारी ने तीन ई-बसों को राख में मिला दिया।
गोरखपुर में हाल ही में घटी एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे जिले को हिला दिया। पति-पत्नी के बीच चल रहे वैवाहिक विवाद और तलाक की कचहरी में खिंचते मामले का नतीजा सरेआम खून-खराबे के रूप में सामने आया। पति ने दिनदहाड़े अपनी पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना ने न केवल पारिवारिक कलह की भयावहता को उजागर किया है, बल्कि यह भी दिखाया है कि सामाजिक और मानसिक तनाव किस तरह एक परिवार को तबाह कर सकता है
Post Views: 21