3

Recent News

पीलीभीत में वीरांगना अवंतीबाई जयंती पर हेमराज वर्मा का बड़ा ऐलान। अखिलेश यादव के नाम पर सपा सरकार बनने पर अवकाश और प्रतिमा की बात।

पीलीभीत में अवंतीबाई जयंती कार्यक्रम से हेमराज वर्मा का राजनीतिक संदेश, अखिलेश यादव के नाम पर बयान पीलीभीत। वीरांगना रानी…

पीलीभीत में उधार सिगरेट को लेकर विवाद खूनी संघर्ष में बदला। बेलचे से हमले में 70 वर्षीय दुकानदार की मौत, पिता-पुत्र समेत 3 आरोपी गिरफ्तार।

पीलीभीत: उधार सिगरेट नहीं मिली तो भड़क गया युवक! बेलचा लेकर लौटा, 70 वर्षीय दुकानदार पर हमला; इलाज के दौरान…

Pakistani TikToker आयशा गिलमाना की गोली मारकर हत्या: बहन भी गंभीर घायल, घर से फोन करके बाहर बुलाया..

Pakistani TikToker आयशा गिलमाना की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 28 साल की आयशा को 14 अगस्त को तक्षशिला…

Shocking Crime: स्कूल में फायरिंग! FB Live कर छात्र ने क्लासमेट को गोली मारी, फिर खुद जान दी; 2 गार्डों की भी मौत..

Shocking Crime: फिलीपींस के जाम्बोआंगा शहर में मंगलवार को एक स्कूल कैंपस में गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया।…

Pilibhit में प्रेमिका का खूनी खेल! प्रेमी को ट्रक में जिंदा जलाकर मार डाला; पुलिस को लगा था हादसे के बाद लगी थी आग..

Pilibhit के पूरनपुर में ट्रक में आग लगने से हुई एक व्यक्ति की मौत का मामला हत्या निकला है। पुलिस…

3

Recent News

पीलीभीत में अवंतीबाई जयंती कार्यक्रम से हेमराज वर्मा का राजनीतिक संदेश, अखिलेश यादव के नाम पर बयान पीलीभीत। वीरांगना रानी…

पीलीभीत: उधार सिगरेट नहीं मिली तो भड़क गया युवक! बेलचा लेकर लौटा, 70 वर्षीय दुकानदार पर हमला; इलाज के दौरान…

Pakistani TikToker आयशा गिलमाना की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 28 साल की आयशा को 14 अगस्त को तक्षशिला…

Shocking Crime: फिलीपींस के जाम्बोआंगा शहर में मंगलवार को एक स्कूल कैंपस में गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया।…

Pilibhit के पूरनपुर में ट्रक में आग लगने से हुई एक व्यक्ति की मौत का मामला हत्या निकला है। पुलिस…

Breaking News

KANNAUJ NEWS : पूर्व विधायक अनिल दोहरे का निधन‚ सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव के थे बहुत करीबी 

KANNAUJ NEWS : पूर्व विधायक अनिल दोहरे का निधन‚ सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव के थे बहुत करीबी 
KANNAUJ NEWS : पूर्व विधायक अनिल दोहरे का निधन‚ सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव के थे बहुत करीबी 
स्वर्गीय विधायक अनिल दोहरे का फाइल फोटो

यूपी के कन्नौज जिले में सदर विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक अनिल दोहरे का लखनऊ में इलाज के दौरान निधन हो गया। वह काफी दिनों से बीमार थे‚ हालत गंभीर होने पर उनको पीजीआई हॉस्पिटल लखनऊ में भर्ती कराया गया था। उनके निधन की खबर सुनते ही सपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गयी। वह सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के बहुत करीबी विधायकों में रहे है। उनकी मौत से परिवार के साथ – साथ समाजवादी पार्टी का हर नेता और कार्यकर्ता दुखी है।

आपको बताते चलें कि कन्नौज सदर विधानसभा सीट से लगातार तीन बार विधायक रहे सपा के पूर्व विधायक अनिल दोहरे का आज शाम निधन हो गया। वह करीब 59 वर्ष के थे। अभी हाल ही में वह करीब एक महीने लगातार स्वास्थ्य खराब होने के कारण बीमार हो गये थे‚ जिनकी स्थिति में सुधार न होने पर परिजनों ने लखनऊ पीजीआई हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान आज उन्होंने अंतिम सांस ली।

कांग्रेस शासन काल में मंत्री रहे बिहारी लाल के बेटे थे अनिल दोहरे

1985 में कन्नौज से चुनाव जीते कांग्रेस नेता बिहारी लाल दोहरे कैबिनेट मंत्री बनाए गए थे। बिहारी लाल दोहरे की तरह अपने पिता के पदचिन्हों पर चलकर अनिल दोहरे ने भी विधायक के पद पर लगातार तीन बार चुनाव जीतकर हैट्रिक लगाई थी। 2002 में सपा से कलियान सिंह दोहरे की जीत के बाद इस सदर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी बनवारी लाल दोहरे को हराकर 2007 में से लगातार तीन बार विधायक बने अनिल दोहरे ने 15 साल विधायक के पद पर काबिज रहकर समाजवादी पार्टी का परचम लहराया। जिससे अखिलेश यादव के बहुत करीबियों में अपनी जगह बनाई। 

तीन बार लगातार सपा से विधायक रहे अनिल दोहरे

कन्नौज जिले के अनौगी क्षेत्र के रहने वाले पूर्व सपा विधायक अनिल दोहरे ने 2007 में कन्नौज सदर विधानसभा सीट से पहली बार चुनाव जीत कर विधायक बने थे‚ उसके बाद वह वर्ष 2012 के चुनाव में बसपा प्रत्याशी महेन्द्र निम दोहरे को हराया‚ और फिर 2017 में भाजपा प्रत्याशी बनवारी लाल दोहरे को हराकर जीत हासिल की थी। इस तरह से उन्होनें लगतार तीन बार विधायक के पद पर चुनाव जीतकर समाजवादी पार्टी में अपनी एक अलग जगह बना ली थी।

पूर्व विधायक अनिल दोहरे अपने पीछे छोड़ गये पूरा परिवार

10 फरवरी 1964 को कन्नौज जिले के अनौगी में जन्म लेने वाले सपा के पूर्व विधायक ने आज अंतिम सांस ली। वह अपने पीछे अपनी पत्नी सुनीता दोहरे के साथ एक बेटा और एक बेटी को छोड़ कर इस दुनिया से अंतिम विदाई लेकर चले गये। उनके निधन पर शोकाकुल  परिवार बड़ा दुखी है। सपा नेताओं ने जानकारी देते हुए बताया कि लख़नऊ से देर रात तक उनका शव उनके पैतृक गांव पहुँचेगा। वह अखिलेश यादव के बेहद करीबी माने जाते रहे। उन्होंने स्नातकोत्तर,एलएलबी की शिक्षा ग्रहण की थी और राजनीति में एक अच्छी जगह बनाकर अपने जीवन में अपने पिता की तरह साफ–सुथरी छवि की राजनीति की।