3

Recent News

Virat Kohli को 5 करोड़ देकर बुलाते थे प्रेमानंद महाराज? मिला जवाब; क्रिकेट के किंग ने बताई पूरी सच्चाई..

Virat Kohli के प्रेमानंद महाराज से मिलने को लेकर किए गए एक बड़े दावे पर अब उनके प्रवक्ता की तरफ…

Delhi Protest: बसों से राहुल समेत INDI नेता जंतर-मंतर रवाना, प्रदर्शन! दिल्ली पुलिस ने कहा - "इन नियमों का पालन हो, वरना.."

Delhi Protest: ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर INDIA ब्लॉक के सांसद आज जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे…

Accident News: यूपी में दर्दनाक हादसा! मैच खेलकर आ रहे 4 क्रिकेटरों की मौत; झपकी आने से ट्रक में घुसी अर्टिगा..

सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बुधवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में चार क्रिकेटरों की मौत हो गई, जबकि दो लोग…

New Bhojpuri Song: ‘बाढ़ में बिहार, छठी मइया खेवनहार’ रिलीज, अक्षरा सिंह की आवाज और मनोज भावुक के शब्दों में दर्द-उम्मीद

New Bhojpuri Song: बिहार में बाढ़ की त्रासदी के बीच लोगों की पीड़ा, आस्था और उम्मीद को आवाज देने वाला…

PMFME योजना में ₹10 लाख का लोन या सब्सिडी? 59 मिनट में पैसा मिलेगा? जानिए वायरल दावे का पूरा सच..

PMFME: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक दावा तेजी से वायरल हो रहा है कि अगर कोई व्यक्ति कारोबार के…

3

Recent News

Virat Kohli के प्रेमानंद महाराज से मिलने को लेकर किए गए एक बड़े दावे पर अब उनके प्रवक्ता की तरफ…

Delhi Protest: ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर INDIA ब्लॉक के सांसद आज जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे…

सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बुधवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में चार क्रिकेटरों की मौत हो गई, जबकि दो लोग…

New Bhojpuri Song: बिहार में बाढ़ की त्रासदी के बीच लोगों की पीड़ा, आस्था और उम्मीद को आवाज देने वाला…

PMFME: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक दावा तेजी से वायरल हो रहा है कि अगर कोई व्यक्ति कारोबार के…

Breaking News

Kannauj News : सरकार की हर घर जल योजना को प्रधान व ग्राम सचिव लगा रहे पलीता, बूंद-बूंद पानी को तरस रहे ग्रामीण

कन्नौज जिले में सरकार की योजनाओं को जनता तक नही पहुंचाया जा रहा है जिससे शहर से लेकर गांव तक लोग परेशान नजर आ रहे है। सरकार की लाभकारी योजनाओं से बंचित जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। ताजा मामला कन्नौज जिले की कलशान ग्राम पंचायत का है। जहां कई माह से लोगों के घरों में पहुंच पानी तक नही पहुंच रहा है। जल निगम की लापरवाही और ग्राम प्रधान व सचिव की सांठ-गांठ से हर घर नल योजना केवल कागजों तक ही सीमित रह गयी है। जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है।
आपको बताते चलें कि कन्नौज जनपद के तहसील तिर्वा ब्लॉक हसेरन की ग्राम पंचायत कलशान के ग्राम लेलेपुर में बनी करोड़ों रुपए से पानी की टंकी सिर्फ सफेद हांथी साबित हो रही है। इस पंचायत कलशान में लगभग 20 गांव होने के बाद भी योगी-मोदी सरकार की हर घर नल योजना के तहत घरों तक न तो पानी पहुंच रहा है और न ही ग्रामीणों के लिए कोई सुविधा। ग्राम प्रधान और ग्राम सचिव के साथ-साथ जल निगम की भी बड़ी लापरवाही देखने को मिल रही है। इस ग्राम पंचायत के हर गांव में करीब कई नल महीनों से खराब पड़े हैं। जो सही भी है उनमें पानी नही आ रहा है, जिससे पीने के पानी तक की समस्या बनी है, समस्या से जूझ रहे लोग त्राहि-त्राहि कर रहे है।

समस्या को लेकर ग्रामीणों ने की शिकायत

ग्रामीणों ने इस बात की शिकायत प्रधान व सचिव से लेकर जिला अधिकारी तक को लिखित प्रार्थना पत्र देकर की, इसके बाद भी अभी तक कोई भी अधिकारी ग्राम पंचायत कलशान में बनी टंकी का निरीक्षण तक करने नहीं पहुंचा। वहीं टंकी से पानी की सप्लाई करने वाले ऑपरेटर ज्ञानचंद से का कहना है कि टंकी की समर 6 माह से बाहर पड़ी है। जिसको लेकर ग्रामीणों ने प्रधान व सचिव के साथ जल निगम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बताया कि यह लोग पानी की टंकी की समस्या को दूर नहीं कर रहे है। जिससे हम सभी ग्रामीणों को रहे पीने के पानी की समस्या बनी हुई है। गांव में जल निगम के कई नल भी खराब पड़े हुए है।

गांव में नही पहुंच रहा पानी, ग्रामीणों ने की अधिकारियों से यह मांग

ग्रामीणों ने जनपद के उच्च अधिकारियों से मांग की है कि ग्राम पंचायत कलशान में बनी टंकी को सुचारू रूप से सही कर हर घर नल योजना का पानी घरों तक पहुंचाया जाए। कई घरों में अभी तक नलों में टोटी तक नहीं लगी है, तो पानी कहां से पहुंच पाए।  ग्राम पंचायत के गांव भगवानपुर, बरसाती डेरा, कलशान, सरैया, गपचारियापुर सहित कई गांव में पानी नहीं पहुंच रहा है।

सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को पलीता लगा रहे प्रधान व अधिकारी

योगी- मोदी की जन कल्याणकारी योजनाओं को पलीता लगा रहे प्रधान सचिव ग्राम पंचायत कलशान में जांच टीम भी आई। जांच टीम को भी अवगत कराया गया और लिखित नोट करके ले जाने के बाद भी अभी तक पानी की समस्या का निराकरण नहीं किया गया ग्रामीणों को हो रही पेयजल की बड़ी समस्या वही योगी मोदी जी के दावे फेल नजर आ रहे हैं देखने की बात यह है कि इन सब का जिम्मेदार कौन होगा प्रधान सचिव या इस समस्या से जुड़े अधिकारी। इस सम्बंध में जब जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ला से बात की गई तो उन्होने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। मामले की जांच कराई जाएगी। जो भी दोषी पाया जाएगा उसके विरुद्ध विभागीय कार्यवाही की जाएगी।