Kannauj News: धार्मिक स्थलों को चोरों ने बनाया निशाना, मचा हड़कंप
( हसेरन से सुमित कुमार की रिपोर्ट )
कन्नौज जिले के गुगरापुर में बने पंचवटी आश्रम, सराय चौराहे पर आस्तिक महाराज मंदिर और लालपुर में बने मंदिरों में हुई चोरी की घटनाएं। चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं धार्मिक स्थलों को चोर आए दिन अपना निशाना बना रहे हैं। नौरंगपुर चौकी क्षेत्र के गुगरापुर में पंचवटी आश्रम सहित अन्य दो मंदिरों को निशाना बनाकर चोर चोरी कर चुके हैं। नौरंगपुर चौकी क्षेत्र के गांव गुगरापुर स्थित पंचवटी शिव आश्रम पर बने मंदिरों से रात्रि में अज्ञात चोरों ने मंदिर को निशाना बनाकर मंदिरों में लगे घंटों को चोर चुरा ले गए।मंदिरों को निशाना बनाए जाने से ग्रामीणों में पुलिस के प्रति काफी रोष व्याप्त हो गया।स्थानीय निवासियों ने बताया कि इससे पूर्व चोर आस्तिक महाराज मंदिर सराय चौराहा और लालपुर में भोलेनाथ मंदिर से घंटे चोरी कर चुके हैं।
मंदिरों में चोरी से लोगों में आक्रोश
क्षेत्र में प्रायः मंदिरों के निशाना बनाए जाने से ग्रामीणों,रेशू दीक्षित,अजय वर्मा,शिवम चतुर्वेदी,मयंक भदौरिया,अनुज दीक्षित आदि ने आक्रोश व्यक्त करते हुए रात्रिकालीन गश्त बढ़ाए जाने की मांग करते हुए अराजक तत्वों में भय पैदा कर कठोर कार्यवाही किए जाने की मांग की है। पंचवटी शिव आश्रम गुगरापुर पर रहने वाले महंत बाबा पगलादास महाराज ने बताया कि वह निजी कार्य हेतु कानपुर गए थे जब वापस आश्रम पर आए तो पंचवटी आश्रम ,परिसर में बने मंदिरों के घंटे चोरी होने की जानकारी हुई। पंचवटी आश्रम के महंत ने पुलिस से कठोर कार्यवाही किए जाने की मांग की।
गोरखपुर में हाल ही में घटी एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे जिले को हिला दिया। पति-पत्नी के बीच चल रहे वैवाहिक विवाद और तलाक की कचहरी में खिंचते मामले का नतीजा सरेआम खून-खराबे के रूप में सामने आया। पति ने दिनदहाड़े अपनी पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना ने न केवल पारिवारिक कलह की भयावहता को उजागर किया है, बल्कि यह भी दिखाया है कि सामाजिक और मानसिक तनाव किस तरह एक परिवार को तबाह कर सकता है
Post Views: 19