कानपुर में “जाबांज पुलिस” वालों को दी “बलवा” कंट्रोल की ट्रेनिंग – जनता ने की सरहाना
Kanpur News – आगामी त्योहारों के मद्देनजर और जिले में शांति व्यवस्था को कायम रखने की कवायद में पुलिस आयुक्त ने अपना पहला कदम आगे बढ़ा दिया है। जिसकी कड़ी में सोमवार की दोपहर मोतीझील ग्राउंड में बलवा ड्रिल का रिहर्सल किया गया। जिसमें पुलिस आयुक्त के निर्देशन पर समस्त चयनित पुलिस कर्मचारियों को बलवा आपात काल की परिस्थिति को किस तरह से कंट्रोल किया जाए इसका सफल प्रदर्शन करके दिखाया गया।
बलवा कंट्रोल की दी ट्रेनिंग
इस मौके पर पुलिस आयुक्त डॉ. आर. के. स्वर्णकार के साथ अपर पुलिस आयुक्त आनंद तिवारी भी उपस्थित रहे। जिनके द्वारा रिहर्सल में शामिल होने आए समस्त थाना प्रभारी और एसएसआई के साथ तेज तर्रार सिपाहियों को आंसू गैस, निशानेबाजी के साथ बलवा कंट्रोल की ट्रेनिंग दी गई। इसी के साथ महिला पुलिस अपना बचाव करते हुए मोर्चा संभालने का तरीका बताया गया। इस दौरान हवा में निशानेबाजी की भी ट्रेनिंग देते हुए बन्दुक से गोली चलते वक्त किन बातों का ध्यान रखा जाए इस बात को भी गंभीरता से समझाया गया। रिहर्सल में यह भी बताया गया कि अगर कोई भी व्यक्ति या पुलिस वाला किसी कारणवश घायल हो जाता है तो उसे किस तरह से प्राथमिक इलाज देते हुए अस्पताल तक कैसे पहुंचाया जाए इसकी भी ट्रेनिंग दी गई।
जनता ने की सरहाना
पुलिस के इस रिहर्सल को देखने के लिए मोतीझील ग्राउंड के आस-पास राहगीरों की भीड़ लग गई थी। जिसमे कुछ लोगों ने यह भी जाना कि किस तरह से अपनी जान की बाजी लगाकर हमारी यूपी पुलिस जनता की रक्षा करती है और शांति व्यवस्था को कायम रखने में अपना योगदान बरक़रार रखती है। जिस पर कुछ लोग आपस में चर्चा करते रहे।
Post Views: 12