Kanpur News – नवरात्रि एवं दशहरा और दीपावली के साथ आगामी अन्य त्योहारों के मद्देनजर बुधवार को साउथ जोन के थाना जूही में पीस कमेटी की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में डीसीपी साउथ रवीन्द्र कुमार ने सभी धर्म एवं संप्रदाय के लोगों से मिलजुल कर सभी त्योहारों के आयोजन में पुलिस एवं जिला प्रशासन का सहयोग करने के लिये अपील की। साथ ही समाज में शांति सौहार्द बनाए रखने पर गहनता से चर्चा की। इस मौके पर पुलिस विभाग ने यह विश्वास दिलाया कि वह एक जागरूक कदम से कदम मिलकर सहयोग करने पर अग्रसर है।
जानिए बैठक की अन्य चर्चा
बैठक में मौजूद पीस कमेटी के सदस्यों एवं लोगों ने नगर निगम केस्को से जुड़ी हुई समस्याएं बताईं, जिन्हें प्रथमिकता देकर हल करने के लिए डीसीपी साउथ रवीन्द्र कुमार द्वारा निर्देशित किया गया। बैठक में सभी से भ्रामक प्रचार प्रसार करने से बचने और समझ बूझ से शांति बनाए रखने को कहा गया। डीसीपी साउथ ने कहा किसी भी प्रकार की समस्या हो उसके लिये बनाए गए व्हाट्सअप ग्रुप पर साझा करें जिसे समय से पहले ही हल कर लिया जाएगा। एडीसीपी अंकिता शर्मा ने कहा इस बार दुर्गा पूजा पंडाल में नारी सशक्तिकरण के लिए प्रदेश सरकार एवं शासन द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति का प्रचार प्रसार करने के लिए महिला पुलिस बीट अधिकारी यानी शक्ति दीदी भी आएंगी और महिलाओं को जागरूक करेंगी। जिसके तहत बाजारों से लेकर स्कूल कॉलेजों में महिला सशक्तिकरण का अभियान चलाए जाने की योजना बनाई गई।

गोरखपुर में हाल ही में घटी एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे जिले को हिला दिया। पति-पत्नी के बीच चल रहे वैवाहिक विवाद और तलाक की कचहरी में खिंचते मामले का नतीजा सरेआम खून-खराबे के रूप में सामने आया। पति ने दिनदहाड़े अपनी पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना ने न केवल पारिवारिक कलह की भयावहता को उजागर किया है, बल्कि यह भी दिखाया है कि सामाजिक और मानसिक तनाव किस तरह एक परिवार को तबाह कर सकता है