पीलीभीत में एक महिला एजेंट ने पोस्ट मास्टर पर 50 हजार की नगदी गायब करने का आरोप लगाया है। मामले की भनक लगते ही व्यापार मंडल के पदाधिकारी मौके पर पहुंच गए और पोस्ट मास्टर से जमकर नोक झोंक हुई। जिसके बाद पोस्टमास्टर ने पीड़िता को रुपए वापस दिए।
ये हैं पूरा मामला
दरअसल मामला पीलीभीत की तहसील बीसलपुर में पड़ने वाले कस्बा बिलसंडा का है जहां की रहने बाली मंजू लता गुप्ता डाकघर की एजेंट है महिला का कहना है वो डाकघर में 2 लाख 16 हजार रुपए जमा करने गई थी। तभी पोस्ट मास्टर शैलेंद्र दुवे ने 500 के नोटों की एक गड्डी (50 हजार रुपए) पलक झपकते ही गायब कर दी। रुपए गायब होने से महिला के पैरों के नीचे जमीन खिसक गई महिला ने अपने परिजनों को सूचना दी। जिसपर महिला एजेंट का पति और बेटा पोस्ट ऑफिस पहुंच गया। वही पीड़िता की सूचना पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को मामले की भनक लगते ही भारी संख्या में पदाधिकारी मौके पर इकट्ठा हो गए और पोस्ट मास्टर से तीखी नोकझोक हुई।
जांच के लिए पहुंची टीम ने कराए रुपये वापस।
दिनभर चले हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद महिला एजेंट के बेटे ने मामले की सूचना एसडीआई अभिषेक रस्तोगी को दी जिस पर बीसलपुर के पोस्ट मास्टर रविराज पाठक को जांच के लिए बिलसंडा डाकघर भेजा गया जब अलमारी से नोटों की गड्डियां निकाली गई तो महिला ने 50 हजार के नोटों की गड्डी के ऊपर लिखे अंकों को पहचान लिया तभी व्यापार मंडल के पदाधिकार्यों का पारा चौथे आसमान पर चढ़ गया और पोस्ट मास्टर से तीखी नोकझोंक होने लगी तभी पोस्टमास्टर ने महिला को 50 हजार रुपए वापस दिए। वहीं सीनियर ड्यूटी इंस्पेक्टर अभिषेक रस्तोगी का कहना है आपस का मामला था दोनों पक्षों ने बैठकर सुलटा लिया।