3

Recent News

Pilibhit में सजेगा बैडमिंटन का राज्य स्तरीय महाकुंभ! 14 अक्टूबर से गांधी स्टेडियम में जुटेंगे यूपी के 250 से अधिक शटलर..
Captain Smit Machhar पर हमला करने वाला को-पायलट हमाम अल-हमामी कौन? कट्टरपंथी सोंच के चलते निकाला गया था..

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

PM Modi and Pilot Smit Machhar ने 9 मिनट तक की वीडियो कॉल, बोले- "हनुमान चालीसा पढ़कर बचाई लोगों की जान"

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit में खून का बदला खून! 20 साल पहले हुई पिता की हत्या का बदला; बांका से हमला कर उतारा मौत के घाट..

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: यूपी में सरकारी प्रिंसिपल और पत्नी की स्कूल परिसर में सनसनीखेज हत्या, फावड़ा-कुल्हाड़ी से काट डाला..

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

3

Recent News

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

Breaking News

“अधिवक्ताओं” ने एक बार फिर से “आवाज” की “बुलंद” – जानिए अब क्या है इनकी “मांग”

रिपोर्ट – जितेंद्र सिंह यादव – कानपुर देहात 
 
Kanpur Dehat News – क्या आपको मालूम है कि न्याय की अंतिम सीढ़ी तक ले जाने वाला आपका साथी कौन होता है। अगर आपके मन और कोई नाम आएगा तो वह होगा हमारा वकील। लेकिन अगर वही सुविधाओं के लिए वंचित हो तो यह विचार करने वाली बात होगी। कुछ ऐसा ही है कानपुर देहात में। जहां पिछले बीस वर्षों से अधिवक्ता समाज अधबने चैंबर में बैठकर न्याय दिलाने का कार्य कर रहे हैं। जिनकी आवाज को एक बार फिर से बुलंद किया गया है। 
 
फिर आगे पढ़िए   
 
जब चारों तरफ अंधेरा हो जाता है और नौकरशाही से न्याय की उम्मीद टूटने लगती है। तब आम जनमानस को न्याय पाने के लिए अदालत की चौखट पर दस्तक देना पड़ता है और यहीं न्याय मिलता भी है। न्याय दिलाने की प्रक्रिया में वकील के बिना आपकी बात न्यायाधीश के सामने कानूनी और संविधान संमत तरीके से पेश करना संभव नहीं है। उक्त बातें मुलायम सिंह यादव एडवोकेट अध्यक्ष जिला बार एसोसिएशन कानपुर देहात ने जिलाधिकारी कानपुर देहात को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र चेंबर बनाने के लिए देते वक्त कही। 
 
क्या है मुख्य मांग 
 
उन्होंने कहा न्याय को दिलाने के लिए अधिवक्ता समाज दिन-रात एक कर अपने मुवक्किल के लिए जी तोड़ मेहनत करता है और  अधिवक्ता के पास कचहरी ,तहसील या जनपद न्यायालय परिसर में बैठने की व्यवस्था न हो तो काफी तकलीफ देय नजारा होता है मगर वक्ताओं के इस दर्द को 20 वर्ष कलेक्ट्रेट एवं 10 वर्ष जनपद न्यायालय स्थापित होने के बाद भी जनप्रतिनिधियों व जिला प्रशासन को कभी याद नहीं आया है। सात सूत्रीय मांगों का ज्ञापन दिया गया, जिसमें कहा कि मानक विहीन जर्जर हो चुके 20 वर्ष पूर्व अधूरे बने चैंबरों का तकनीकी परीक्षण कराने के बाद ही मरम्मत  किये जाए। नए चैंबरों का निर्माण किया जाए लोकहित में जन और धन दोनों ही बचाए जाए जिलाधिकारी महोदय ने मरम्मत पर लगाई रोक, एच. बी. टी. आई .से  जांच करने का आदेश दिया। 
 
किसने मिलाया कंधे से कंधा  
 
ज्ञापन में सर्व श्री रमेश चंद्र सिंह गौर, अजय कुमार द्विवेदी, घनश्याम सिंह राठौर, सर्वेंद्र सिंह, शमशाद खान, विश्वनाथ सिंह, जितेंद्र बाबू, सुभाष चंद्र, धर्मेंद्र सिंह यादव, शकील नूरी, बृजेश कुमार पाल, राम गणेश सविता, महेंद्र सिंह , दीपक यादव, रौनक पाल आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे।