Kannauj News : बिजली कटौती से परेशान लोगों ने किया प्रदर्शन, देखें आखिर क्या है समस्या
(हसेरन से सुमित मिश्रा की रिपोर्ट)
कन्नौज जिले के इंदरगढ़ क्षेत्र में बढ़ती बीमारियों से जूझ रहे लोगों को बिजली कटौती भी एक समस्या बनी हुई है। आए दिन बिजली कटौती से परेशान गांव के लोगों ने प्रदर्शन कर बिजली को सुचार रूप से चलाई जाने की मांग की है। जहां एक तरफ बदलते मौसम से बीमारियां बढ़ रही हैं। बिजली न आने से लोगों में आक्रोश देखा जा सकता है।
इंदरगढ़ क्षेत्र के कलसान गांव मे बिजली कटौती से परेशान गांव के लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। गांव के लोगों ने प्रदर्शन करते हुए बताया की 15 अक्टूबर से छात्रों की छमाही पेपर चालू हो रहे है। जिस वजह से विद्यार्थियों को पढ़ाई करने में दिक्कत आ रही है। बिजली व्यवस्था सुचार रूप से नहीं चल रही है। बिजली कटौती को लेकर हम सभी परेशान है। विद्युत व्यवस्था सुचार रूप से की जाए नहीं तो हम सभी इसका विरोध तहसील स्तर पर पहुंचकर प्रदर्शन करेगे।
इस मौके पर अभिषेक ठाकुर , घनश्याम , आकाश सिंह , सचिन शुक्ला , ऋषभ , अवनीश कुमार , अजीत , मोहित , अमन , रोहित ,राजेंद्र , आयुष , योगेश सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
गोरखपुर में हाल ही में घटी एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे जिले को हिला दिया। पति-पत्नी के बीच चल रहे वैवाहिक विवाद और तलाक की कचहरी में खिंचते मामले का नतीजा सरेआम खून-खराबे के रूप में सामने आया। पति ने दिनदहाड़े अपनी पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना ने न केवल पारिवारिक कलह की भयावहता को उजागर किया है, बल्कि यह भी दिखाया है कि सामाजिक और मानसिक तनाव किस तरह एक परिवार को तबाह कर सकता है
Post Views: 21