3

Recent News

पीलीभीत में वीरांगना अवंतीबाई जयंती पर हेमराज वर्मा का बड़ा ऐलान। अखिलेश यादव के नाम पर सपा सरकार बनने पर अवकाश और प्रतिमा की बात।

पीलीभीत में अवंतीबाई जयंती कार्यक्रम से हेमराज वर्मा का राजनीतिक संदेश, अखिलेश यादव के नाम पर बयान पीलीभीत। वीरांगना रानी…

पीलीभीत में उधार सिगरेट को लेकर विवाद खूनी संघर्ष में बदला। बेलचे से हमले में 70 वर्षीय दुकानदार की मौत, पिता-पुत्र समेत 3 आरोपी गिरफ्तार।

पीलीभीत: उधार सिगरेट नहीं मिली तो भड़क गया युवक! बेलचा लेकर लौटा, 70 वर्षीय दुकानदार पर हमला; इलाज के दौरान…

Pakistani TikToker आयशा गिलमाना की गोली मारकर हत्या: बहन भी गंभीर घायल, घर से फोन करके बाहर बुलाया..

Pakistani TikToker आयशा गिलमाना की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 28 साल की आयशा को 14 अगस्त को तक्षशिला…

Shocking Crime: स्कूल में फायरिंग! FB Live कर छात्र ने क्लासमेट को गोली मारी, फिर खुद जान दी; 2 गार्डों की भी मौत..

Shocking Crime: फिलीपींस के जाम्बोआंगा शहर में मंगलवार को एक स्कूल कैंपस में गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया।…

Pilibhit में प्रेमिका का खूनी खेल! प्रेमी को ट्रक में जिंदा जलाकर मार डाला; पुलिस को लगा था हादसे के बाद लगी थी आग..

Pilibhit के पूरनपुर में ट्रक में आग लगने से हुई एक व्यक्ति की मौत का मामला हत्या निकला है। पुलिस…

3

Recent News

पीलीभीत में अवंतीबाई जयंती कार्यक्रम से हेमराज वर्मा का राजनीतिक संदेश, अखिलेश यादव के नाम पर बयान पीलीभीत। वीरांगना रानी…

पीलीभीत: उधार सिगरेट नहीं मिली तो भड़क गया युवक! बेलचा लेकर लौटा, 70 वर्षीय दुकानदार पर हमला; इलाज के दौरान…

Pakistani TikToker आयशा गिलमाना की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 28 साल की आयशा को 14 अगस्त को तक्षशिला…

Shocking Crime: फिलीपींस के जाम्बोआंगा शहर में मंगलवार को एक स्कूल कैंपस में गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया।…

Pilibhit के पूरनपुर में ट्रक में आग लगने से हुई एक व्यक्ति की मौत का मामला हत्या निकला है। पुलिस…

Breaking News

कानपुर के “बिल्हौर” में पकड़ा गया “गोवंश” का सबसे बड़ा “दुश्मन” – जानिए कौन

रिपोर्ट – आनंद तिवारी – कानपुर नगर 
 
Kanpur News – गोवंशों की पूजा करने वाले उत्तर प्रदेश में एक बार फिर योगी सरकार की सख्त कानून व्यवस्था का असर देखने को मिला। जिसके चलते पुलिस ने एक ऐसे अभियुक्त को गिरफ्तार किया है जो गोवंशों का सबसे बड़ा दुश्मन निकला। पुलिस ने गिरफ्तार किये गए अभियुक्त के पास से एक तमंचा भी बरामद किया है। चलिए आगे जानते हैं कौन है यह शातिर। 
 
पुलिस को तब से थी तलाश 
 
बिल्हौर सर्किल के अरौल थाना क्षेत्र में मकनपुर चौकी इंचार्ज के द्वारा के द्वारा बीते 24 मार्च को एक कंटेनर में गोकशी के लिए गोवंश लादकर ले जाये जाने की सूचना मिली थी। सूचना पर कंटेनर को पकड़ लिया गया था। पकड़े गए कंटेनर से 28 सांड और दो गाय सहित 30 गोवंश बरामद किए गए थे। किंतु गौ तस्कर कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र के खासबरा गांव निवासी साहिल उर्फ दीवान कंटेनर से कूदकर मौके से भागने में सफल रहा था। पुलिस द्वारा सभी गोवंशों को गौशाला भिजवाने के साथ ही अभियुक्त पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था और तब से लगातार पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। 
 
कई थानों से हैं अपराधी 
 
अभियुक्त पर कानपुर महानगर के फजलगंज और अरौल सहित कन्नौज जनपद के सौरिख थाने में पशु क्रूरता, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज हैं। गुरुवार सुबह सूत्रों से मिली सूचना पर थाना प्रभारी प्रेमचंद कनौजिया ने पुलिस टीम के साथ लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे की निकट घेराव कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए अभियुक्त के पास से तलाशी में एक अवैध तमंचा और एक कारतूस बरामद किया गया है। जिसके बाद अभियुक्त को विधिक कार्यवाही के बाद जेल भेज दिया गया। इस संबंध में थाना प्रभारी प्रेमचंद कनौजिया के अनुसार अभियुक्त पर अन्य थानों में भी पशु क्रूरता सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज हैं। बीते 6 माह से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। गुरुवार को हाईवे पुल के पास होने की सूचना मिली। जिसे पकड़ने के बाद जेल भेज दिया गया है।