3

Recent News

कौन हैं ACP संजय सिंह, जिन्होंने बचाई लुंगी एनगिडी की जान? कोहली, गंभीर, सहवाग, युवराज के साथ खेले हैं कई मैच..

IPL 2026 के दौरान एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। लुंगी एनगिडी को मैच के दौरान गंभीर चोट लगी, लेकिन…

‘कायदे से इलाज होगा’ से बंगाल में बवाल: कौन हैं IPS अजय पाल शर्मा, क्यों वायरल हुआ वीडियो और क्या है पूरा सियासी ड्रामा?
मुंबई में पहलगाम जैसा हमला: धर्म पूछा और कलमा पढ़ने को कहा, इंकार करने पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला..

मुंबई में पहलगाम जैसा हमला: महाराष्ट्र के मुंबई में मीरा रोड (ठाणे) से सामने आई चाकूबाजी की घटना ने पहलगाम…

यूपी में चौंकाने वाली लूट: 2 बदमाशों के साथ आई लुटेरी युवती, तमंचा ताना और 10 लाख रुपए से भरा बैग लेकर फरार..

यूपी में चौंकाने वाली लूट: फिरोजाबाद में सोमवार को फिल्मी स्टाइल में दिनदहाड़े लूट की वारदात सामने आई है। सिरसागंज…

UP News: 14 साल के बच्चे की गर्दन के आरपार हुआ सरिया, पतंग उड़ाते समय गिरा; परिजनों की होशियारी से बची जान..

UP News: गोरखपुर से एक बेहद चौंकाने वाला हादसा सामने आया है। तिवारीपुर इलाके में पतंग उड़ा रहे 14 साल…

3

Recent News

IPL 2026 के दौरान एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। लुंगी एनगिडी को मैच के दौरान गंभीर चोट लगी, लेकिन…

मुंबई में पहलगाम जैसा हमला: महाराष्ट्र के मुंबई में मीरा रोड (ठाणे) से सामने आई चाकूबाजी की घटना ने पहलगाम…

यूपी में चौंकाने वाली लूट: फिरोजाबाद में सोमवार को फिल्मी स्टाइल में दिनदहाड़े लूट की वारदात सामने आई है। सिरसागंज…

UP News: गोरखपुर से एक बेहद चौंकाने वाला हादसा सामने आया है। तिवारीपुर इलाके में पतंग उड़ा रहे 14 साल…

Breaking News

कानपुर के “स्टूडेंट” और “टीचर” का “चैट कांड” ने पकड़ा “तूल” – 24 घंटे का दिया “अल्टीमेटम”

रिपोर्ट – शिवा शर्मा – कानपुर नगर 
 
Kanpur News – कैंट स्थित स्कूल में चल रहे छात्र और शिक्षिका चैट कांड को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने अब जिला प्रशासन को भी चेतावनी दे दी है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने साफ शब्दों में कहा कि अगर आज देर रात तक स्कूल प्रशासन व शिक्षिका के खिलाफ कोई कार्रवाई न की गई तो वह लोग 16 को स्कूल का घेराव करेंगे और इसकी पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन की होगी। 
चैट कांड में नहीं हुई कार्रवाई
आपको बताते चलें कि कैंट के मिशनरी स्कूल में छात्र शिक्षिका चैट को लेकर काफी हंगामा चल रहा है। इस मामले में पुलिस ने स्कूल स्टाफ व टीचरों समेत अन्य लोगों के बयान दर्ज किए हैं। परंतु छात्र के पिता का आरोप है कि पुलिस ने अभी तक एफआईआर तक दर्ज नहीं की है और न ही किसी की गिरफ्तारी की है। जिसके चलते स्कूल प्रबंधन व प्रिंसिपल द्वारा आए दिन उन्हें धमकियां दी जा रही हैं। 
24 घंटे का अल्टीमेटम
धर्म परिवर्तन के इस मामले में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने आज एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया। इस प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए प्रांत मंत्री विक्रांत अग्निहोत्री ने कहा कि भारत देश में ही यह स्कूल ऐसा है। जहां पर कोई भी बच्चा टीका लगाकर या चोटी रखकर पढ़ाई नहीं कर सकता है। अब प्रशासन को इस तरफ ध्यान देना होगा और इन सभी स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई करनी होगी जो सनातन धर्म का विरोध करते हैं। इसी के साथ परिषद ने चेतावनी भी दी है कि अगर चौबीस घंटों के अंदर कानपुर प्रशासन की तरफ से कोई कदम नहीं उठाया जाता है तो वह आंदोलन करेंगे। जिसका खामियाजा जिम्मेदार हुक्मरानों का होगा। प्रेस कांफ्रेंस में प्रान्त मंत्री विक्रांत अग्निहोत्री के साथ पीड़ित छात्र के पिता भी उपस्थित थे।