3

Recent News

पीलीभीत में वीरांगना अवंतीबाई जयंती पर हेमराज वर्मा का बड़ा ऐलान। अखिलेश यादव के नाम पर सपा सरकार बनने पर अवकाश और प्रतिमा की बात।

पीलीभीत में अवंतीबाई जयंती कार्यक्रम से हेमराज वर्मा का राजनीतिक संदेश, अखिलेश यादव के नाम पर बयान पीलीभीत। वीरांगना रानी…

पीलीभीत में उधार सिगरेट को लेकर विवाद खूनी संघर्ष में बदला। बेलचे से हमले में 70 वर्षीय दुकानदार की मौत, पिता-पुत्र समेत 3 आरोपी गिरफ्तार।

पीलीभीत: उधार सिगरेट नहीं मिली तो भड़क गया युवक! बेलचा लेकर लौटा, 70 वर्षीय दुकानदार पर हमला; इलाज के दौरान…

Pakistani TikToker आयशा गिलमाना की गोली मारकर हत्या: बहन भी गंभीर घायल, घर से फोन करके बाहर बुलाया..

Pakistani TikToker आयशा गिलमाना की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 28 साल की आयशा को 14 अगस्त को तक्षशिला…

Shocking Crime: स्कूल में फायरिंग! FB Live कर छात्र ने क्लासमेट को गोली मारी, फिर खुद जान दी; 2 गार्डों की भी मौत..

Shocking Crime: फिलीपींस के जाम्बोआंगा शहर में मंगलवार को एक स्कूल कैंपस में गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया।…

Pilibhit में प्रेमिका का खूनी खेल! प्रेमी को ट्रक में जिंदा जलाकर मार डाला; पुलिस को लगा था हादसे के बाद लगी थी आग..

Pilibhit के पूरनपुर में ट्रक में आग लगने से हुई एक व्यक्ति की मौत का मामला हत्या निकला है। पुलिस…

3

Recent News

पीलीभीत में अवंतीबाई जयंती कार्यक्रम से हेमराज वर्मा का राजनीतिक संदेश, अखिलेश यादव के नाम पर बयान पीलीभीत। वीरांगना रानी…

पीलीभीत: उधार सिगरेट नहीं मिली तो भड़क गया युवक! बेलचा लेकर लौटा, 70 वर्षीय दुकानदार पर हमला; इलाज के दौरान…

Pakistani TikToker आयशा गिलमाना की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 28 साल की आयशा को 14 अगस्त को तक्षशिला…

Shocking Crime: फिलीपींस के जाम्बोआंगा शहर में मंगलवार को एक स्कूल कैंपस में गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया।…

Pilibhit के पूरनपुर में ट्रक में आग लगने से हुई एक व्यक्ति की मौत का मामला हत्या निकला है। पुलिस…

Breaking News

यूपी “पुलिस” में छाया “मातम” – “हेड कांस्टेबल” के साथ उसके साथी की हुई “दर्दनाक मौत”

रिपोर्ट – मनीष भटनागर – कानपुर नगर 
 
Kanpur News – तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर यूपी पुलिस के साथ एक परिवार के लिए मातम की कड़ी बन गई। मामला कानपुर नगर के घाटमपुर थाना क्षेत्र का है। जहां तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से हेड कांस्टेबल के साथ उसके साथी की मौके पर ही मौत हो गई। जिसकी खबर मिलते ही रविवार की सुबह पहुंचा परिवार मातम के काले साए में दिखा। चारों तरफ चीख पुकार मची हुई थी। 
 
इस तरह हुआ हादसा 
 
घाटमपुर थाना क्षेत्र के स्योढारी गांव निवासी 55 वर्षीय संतोष कुमार यूपी पुलिस में हेड कांस्टेबल के पद पर कार्यरत थे। वह उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद कोतवाली में तैनात थे। घर पर पत्नी शकुंतला अपने दो बेटे आयुष और अभय के साथ रहती हैं।  पत्नी शकुंतला ने बताया की उनका बड़ा बेटा आयुष कानपुर में रहकर कोचिंग करके तैयारी कर रहा है। रविवार को संतोष ड्यूटी से वापस घर लौट रहे थे। हेड कांस्टेबल संतोष कुमार कानपुर में अपने बेटे आयुष से मिलकर वापस अपने साथी बटाईदार के साथ वापस घर लौट रहे थे। तभी घाटमपुर नगर स्थित कुष्मांडा देवी मंदिर के पास पहुंचते ही सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने ओवरटेक करते हुए बाइक सवार को टक्कर मारते हुए कुचल दिया। हादसे में हेड कांस्टेबल समेत बटाईदार की दर्दनाक मौत हो गई। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचना देने के साथ दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हादसे के बाद से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। घाटमपुर थानाध्यक्ष विक्रम सिंह ने बताया कि परिजनों को सूचना देने के साथ दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
 
खूनी सड़क ले चुकी है कई जान 
 
कानपुर नगर के नौबस्ता से घाटमपुर सजेती को जाने वाली सड़क अब खूनी रोड कही जाने लगी है। जिसका मुख्य कारण इस रोड पर चले वाले अवैध खनन के वो डंपर और ट्रक हैं जो रात के अंधेरे में लोगों की मौत बन जाते हैं। जिसको लेकर कई बार इस  तो उठाई गई लेकिन हुआ कुछ नहीं। जिसका एक छोटा सा उदाहरण यूपी पुलिस के हेड कांस्टेबल और उसके साथी की मौत है।