Kannauj News : सड़क किनारे मिला अधेड़ का शव, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका
( हसेरन से सुमित मिश्रा की रिपोर्ट )
कन्नौज जिले मे सड़क किनारे अज्ञात शव देखे जाने से उस समय हड़कंप मच गया। राहगीरों की भीड़ लग गई। वहीं इसकी सूचना पुलिस को दी। अधेड़ का शव देख अफरा तफरी मच गई। शव की शिनाख्त होने पर घर परिवार मे कोहराम मच गया। परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की है ।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के बछज्जापुर गांव के पास सड़क किनारे अज्ञात शव देखे जाने से हड़कंप मच गया। राहगीरों व गांव के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गयी। इसकी सूचना पुलिस को दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के गुदारा गांव निवासी रघुवीर उम्र 50 वर्ष पुत्र नाथूराम के रूप में हुई। खबर मिलते ही घर परिवार में कोहराम मच गया। घर के लोगों ने बताया रघुवीर घर से गुरसहायगंज जानवर खरीदने की बात कह कर गए थे। जानकारी होते ही घर के लोग मौके पर पहुंचे। परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की है। पुलिस ने शब का पंचनामा भरकर मेडिकल कॉलेज भेज दिया।
गोरखपुर में हाल ही में घटी एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे जिले को हिला दिया। पति-पत्नी के बीच चल रहे वैवाहिक विवाद और तलाक की कचहरी में खिंचते मामले का नतीजा सरेआम खून-खराबे के रूप में सामने आया। पति ने दिनदहाड़े अपनी पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना ने न केवल पारिवारिक कलह की भयावहता को उजागर किया है, बल्कि यह भी दिखाया है कि सामाजिक और मानसिक तनाव किस तरह एक परिवार को तबाह कर सकता है
Post Views: 27