3

Recent News

UP Train Accident: रेलवे ट्रैक पर पड़ी लाश देख रहे थे लोग, दूसरी ट्रेन ने 5 को कुचला, मौत.. 50 मीटर तक बिखरे टुकड़े

UP Train Accident: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में बुधवार शाम एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ, जिसमें पांच लोगों…

UP Viral Video: DM मैडम की मीटिंग में अचानक घुस आया लंगूर, फिर जो हुआ.. हैरान रह जाएंगे आप! देखें वीडियो..

UP Viral Video: उत्तर प्रदेश के बागपत में किसान दिवस की बैठक के दौरान एक ऐसा नजारा देखने को मिला,…

Parliament Special Session 2026: परिसीमन बिल पर मोदी ने दी चेतावनी, अखिलेश-कांग्रेस को दिया ब्लैंक चेक

Parliament Special Session 2026: संसद का विशेष सत्र गुरुवार से शुरू होते ही सियासी गर्मी तेज हो गई। जैसे ही…

Bulldozer Action UP: संभल में ईदगाह और इमामबाड़ा जमींदोज, DM बोले - "बुलडोजर चलाने का खर्च भी वसूलेंगे"

Bulldozer Action UP: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में गुरुवार को प्रशासन ने बड़ा बुलडोजर एक्शन लेते हुए ईदगाह और…

Ghaziabad Fire: इंदिरापुरम में फायर ब्रिगेड की देरी से 400 झुग्गियां जलकर खाक, कई सिलेंडर फटे.. देखें Video!

Ghaziabad Fire: गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के कनवानी गांव में गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे भीषण आग लगने से…

3

Recent News

UP Train Accident: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में बुधवार शाम एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ, जिसमें पांच लोगों…

UP Viral Video: उत्तर प्रदेश के बागपत में किसान दिवस की बैठक के दौरान एक ऐसा नजारा देखने को मिला,…

Parliament Special Session 2026: संसद का विशेष सत्र गुरुवार से शुरू होते ही सियासी गर्मी तेज हो गई। जैसे ही…

Bulldozer Action UP: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में गुरुवार को प्रशासन ने बड़ा बुलडोजर एक्शन लेते हुए ईदगाह और…

Ghaziabad Fire: गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के कनवानी गांव में गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे भीषण आग लगने से…

Breaking News

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर साधा निशाना – कहा किया जा रहा पक्षपात

रिपोर्ट – शिवा शर्मा – कानपुर नगर  
 

Kanpur News – कानपुर पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री ने मीडिया से बात करते हुए कमिश्नर पुलिस पर सीधा निशाना साधा। साथ ही यूपी की योगी सरकार के साथ ही भाजपा नेताओं के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर किया। अखिलेश यादव का कहना था कि क्या कानपुर जिले में हुई दो बड़ी वारदातों में फसे आरोपी भाजपा नेताओं के यहां सरकार ने क्यों नहीं बुलडोजर की कार्रवाई की। क्या वह साथ दे रही है कि सरकार का बुलडोजर ख़राब हो चुका है।

 
सरकार से पूछा कहां गया बुलडोजर   

 
क्या बुलडोजर की चाभी खो गई या फिर बुलडोजर खराब हो गया या फिर बुलडोजर में डीजल नहीं है या फिर बुलडोजर का ड्राइवर भाग गया। यह सवाल थे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के। जिन्होंने कानपुर की मीडिया से बात करते हुए सीधा सरकार पर निशाना साधा। उनका कहना था कि कानपुर जिले में एक भाजपा नेता और उसके साथियों द्वारा एक व्यापारी की आंख फोड़ दी गई और दूसरी तरफ बीजेपी के यूपी डिप्टी सीएम के साथ रहने वाले पार्टी नेता द्वारा एक मजबूर किसान की धोखे से जमीन हड़प ली। जिसकी वजह से किसान न्याय मांगते मांगते आत्महत्या कर लेता है और सरकार एफआईआर को अपनी कार्रवाई बताती है। कुछ इसी को लेकर अखिलेश यादव का कहना था कि आखिरकार प्रदेश सरकार ने  आरोपियों के यहां क्यों बुलडोजर नहीं चलाया। जबकि सरकार ने कई निर्दोष लोगों को दोषी बताकर उनके घरों को बुलडोजर से नेस्तनाबूद कर दिया।   
 
कमिश्नर पुलिस पर भी साधा निशाना 
 
वहीं अखिलेश यादव ने कानपुर की कमिश्नर पुलिस पर भी अपना गुस्सा जाहिर कर गए। जिसमे उनका कहना था कि कानपुर में पुलिस का एक गिरोह बन चुका है। जो पक्षपात  करने में सबसे आगे है। जिसका जिक्र करते हुए उन्होंने पीछे हुई हिंसा का हवाला दिया। जिसमें उनका कहना था कि उस हिंसा में दोषियों के साथ ही पुलिस ने निर्दोषों को फसाकर गलत कार्रवाई करने का काम किया। अखिलेश यादव पार्टी के एक कार्यक्रम में शामिल होने कानपुर को आए हुए थे। जहां उन्होंने स्व: मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि देते हुए पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया और फिर मीडिया से बात करने के बाद अपने अगले गंतव्य को रवाना हो गए।