Kannauj News : आखिर क्यों परेशान है “विकलांग युवक”, जाने क्यों नहीं मिला उसको “सरकारी लाभ”
( हसेरन से सुमित मिश्रा की रिपोर्ट )
कन्नौज जिले में ऐसे भी कुछ बेसहारा और विकलांग लोग हैं जो आज भी सरकारी लाभ से वंचित देखे जा सकते है, जिनको सरकारी योजनाओं का लाभ आज तक नहीं मिला है। सरकार जहां हर किसी को सरकारी योजनाओं का लाभ देने का वादा करती है। कहीं ना कहीं सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचते पहुंचते लाभार्थियों तक नहीं पहुंच पाता है। जिसके चलते कई लाभार्थी उस योजनाओं का लाभ नहीं उठा पाते है। ऐसा ही एक मामला तालग्राम क्षेत्र का है, जहां विकलांग युवक को सरकार द्वारा किसी भी योजना का लाभ नहीं मिला है।
आपको बताते चलें कि कन्नौज जनपद के तालग्राम क्षेत्र के ग्राम पंचायत चंद्रपुरा निवासी विकलांग वेदराम पुत्र रघुवीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि हम एक पैर से विकलांग है। किसी भी तरह की सरकारी योजनाओं का लाभ आज तक हमें नहीं मिला है। ना ही मुझे किसी तरह का कोई आवास ना ही शौचालय ना ही किसी भी प्रकार की कोई भी सरकारी कार्य योजनाओं का लाभ आज तक नहीं मिल पाया है। वेदराम ने जानकारी देते हुए बताया पैर से विकलांग होने के साथ-साथ अपना भरण पोषण खुद करते हैं। अब देखना होगा की सरकार द्वारा किए गए वादे क्या सरकारी योजनाओं का लाभ किन लोगों तक पहुंच रहा है। क्या इस विकलांग युवक वेदराम को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सकेगा।
गोरखपुर में हाल ही में घटी एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे जिले को हिला दिया। पति-पत्नी के बीच चल रहे वैवाहिक विवाद और तलाक की कचहरी में खिंचते मामले का नतीजा सरेआम खून-खराबे के रूप में सामने आया। पति ने दिनदहाड़े अपनी पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना ने न केवल पारिवारिक कलह की भयावहता को उजागर किया है, बल्कि यह भी दिखाया है कि सामाजिक और मानसिक तनाव किस तरह एक परिवार को तबाह कर सकता है
Post Views: 30