ईडी की “कार्रवाई” से भड़क उठे “आप” कार्यकर्ता – कानपुर में किया जोरदार “विरोध प्रदर्शन”
रिपोर्ट – शिवा शर्मा – कानपुर नगर
Kanpur News – आम आदमी पार्टी से राज्य सभा सांसद संजय सिंह के आवास पर ईडी की छापेमारी के विरोध में आप पार्टी के कार्यकर्ताओं में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिल रहा है। जिसके चलते कानपुर के बड़े चौराहे पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अपने हाथों को बेड़ियों से जकड़कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं के इस विरोध प्रदर्शन के दौरान भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।
दिखी विरोध की आंधी
हर जोर जुल्म की टक्कर में संघर्ष हमारा नारा है जैसे नारों के बीच राजनीतिक गलियारों में उबाल सा आ चुका है। मामला है आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह के खिलाफ चल रही ईडी की कार्रवाई है। जिसको लेकर पूरे प्रदेश ही नहीं बल्कि देश में आप आम आदमी पार्टी विरोध पर उतर आई है। जिसकी कड़ी में शनिवार के दिन कानपुर के बड़े चौराहे पर आप नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन था। जिसमे दर्जनों कार्यकर्त्ता अपने-अपने हाथों में सरकार विरोधी तख्तियां लिए हुए थे। साथ ही बड़े-बड़े बैनर के माध्यम से यह जाता रहे थे कि ईडी की कार्रवाई गलत है जो सरकार के इशारे पर की जा रही है। जिसको लेकर आप नेता व कार्यकर्ता सरकार विरोधी नारे भी लगा रहे थे। इस दौरान आप पार्टी के कानपुर जिलाध्यक्ष अनुज शुक्ला का कहना था की सीबीआई और ईडी का दुरुपयोग किया जा रहा है। उनका कहना था की ईडी के जरिए आम आदमी पार्टी की आवाज दबाने का काम किया जा रहा है। जिलाध्यक्ष अनुज शुक्ला का कहना था की आप पार्टी के नेताओं को बिना साक्ष्य के जेल में डाला जा रहा है। इसका विरोध लगातार किया जाता रहेगा।
गोरखपुर में हाल ही में घटी एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे जिले को हिला दिया। पति-पत्नी के बीच चल रहे वैवाहिक विवाद और तलाक की कचहरी में खिंचते मामले का नतीजा सरेआम खून-खराबे के रूप में सामने आया। पति ने दिनदहाड़े अपनी पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना ने न केवल पारिवारिक कलह की भयावहता को उजागर किया है, बल्कि यह भी दिखाया है कि सामाजिक और मानसिक तनाव किस तरह एक परिवार को तबाह कर सकता है
Post Views: 19