आगामी लोकसभा 2024 में केंद्र में फिर से प्रचंड बहुमत से जीतेगी मोदी सरकार – नंद गोपाल नंदी
रिपोर्ट – नीरज तिवारी – कानपुर नगर
Kanpur News – उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल नंदी ने एक बार फिर केंद्र में मोदी सरकार के प्रति अपनी हुंकार भरी। जिसको लेकर उनका कहना था कि आने वाले लोकसभा 2024 में माननीय नरेंद्र मोदी जी की सरकार प्रचंड बहुमत से विजय होगी। नंद गोपाल नंदी कानपुर में आयोजित गोल्डी मसाले की कार्यशाला में सम्मिलित होने आए हुए थे। जहां उन्होंने इंडिया गठबंधन पर भी निशाना साधा। उनका कहना था कि यह गठबंधन नहीं गठबंधन है।
कानपुर को मुंबई बता गए मंत्री जी
उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी कानपुर के गोल्डी मसाला की कार्यशाला में शामिल होने पहुंचे हुए थे। जहां उन्होंने व्यापारी वर्ग के बीच कहा कि प्रधानमंत्री और यूपी के भावी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सफल सरकार के सर्वोच्च विकास से उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने का कार्य किया गया है। साथ ही डबल इंजन की सरकार लगातार देश और प्रदेश में विकास की तरफ अग्रसर है। जिसके चलते करते हुए उन्होंने बताया कि 33 लाख करोड़ का एमओयू हुआ था जोकि बढ़कर अब 36 लाख करोड़ तक पहुंच चुका है। जिसके तहत देश मे किसी भी जगह इंडस्ट्री लगाई जा सकती है। इसके साथ उन्होंने कानपुर की तुलना मुंबई से करते हुए कहा कि कानपुर महानगर किसी से कम नहीं है। इसलिए कानपुर के विकास को और रफ़्तार देने का खाका सरकार तैयार कर चुकी है। जिसके चलते कानपुर के व्यापारियों को हर एक वो सुविधा दी जाएगी जिसके तहत उन्हें अपने व्यापार में किसी समस्या का सामना न करना पड़े।
2024 में होगी प्रचंड जीत
इस दौरान उनका कहना था कि वर्ष 2014 हो या फिर 2017 या फिर 2019 हो या फिर वर्ष 2022 जिसमे भाजपा ने पूर्ण बहुमत से सरकार बनाकर मोदी योगी लहर को बरक़रार रखा है। इसी के तहत आने वाले लोकसभा 2024 में भी वह सबसे ज्यादा बूथ जीत कर प्रचंड बहुमत से सरकार बनाकर इस सदी का रिकार्ड तोड़ने का कार्य करेंगे।
वहीं नंद गोपाल नंदी ने इंडिया गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि यह गठबंधन नहीं बल्कि उनका यह गठबंधन है।
सोम गोयनका ने किया धन्यवाद
आपको बताते चलें कि गोल्डी मसाला द्वारा आयोजित कार्यशाला में शामिल होने आये उत्तर प्रदेश के मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी रविवार को व्यापारियों के साथ एक परिचर्चा बैठक में शामिल हुए। इस संबंध गोल्डी मसाला के प्रबंध निदेशक सोम गोयनका ने कहा कि आज हम लोगो के बीच मंत्री नहीं हम दर्द बनकर बैठे। जिनके मुख से हम व्यपारियो का दर्द निकला। हर परेशानी में खड़े रहने का वादा मंत्री जी ने किया है, हम सभी व्यापारी स्वस्थ्यता के लिए कामना करते हैं।
गोरखपुर में हाल ही में घटी एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे जिले को हिला दिया। पति-पत्नी के बीच चल रहे वैवाहिक विवाद और तलाक की कचहरी में खिंचते मामले का नतीजा सरेआम खून-खराबे के रूप में सामने आया। पति ने दिनदहाड़े अपनी पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना ने न केवल पारिवारिक कलह की भयावहता को उजागर किया है, बल्कि यह भी दिखाया है कि सामाजिक और मानसिक तनाव किस तरह एक परिवार को तबाह कर सकता है
Post Views: 22