3

Recent News

Swine Flu Update: दिल्ली में H1N1 का कहर! एक साल में 8 गुना बढ़े मामले; ये जानकारी बचा सकती है आपकी जान..

Swine Flu Update: दिल्ली में स्वाइन फ्लू यानी H1N1 के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के…

Hospital Fire: सरकारी महिला अस्पताल के NICU में आग, 3 बच्चों की मौत; 36 बच्चों को बचाया गया, फायर सेफ्टी ठप्प..

Hospital Fire: महाराष्ट्र के अमरावती जिला महिला अस्पताल के NICU में सोमवार सुबह करीब 3:30 बजे अचानक आग लग गई।…

Killer Wife no 1: पति की हत्या कर आंतें बैग में रखी, सीने से नीचे तक 1 फुट चीरा; आधा लीवर और दाईं किडनी भी गायब..

Killer Wife no 1: हरियाणा के कुरुक्षेत्र में पति-पत्नी के बीच विवाद का बेहद गंभीर मामला सामने आया है। आरोप…

UP Crime News: वृंदावन बालिका गृह में 14 साल की किशोरी की हत्या, दो सहेलियों ने बाथरूम में पानी की बाल्टी में डुबोकर मारा..
Video: छात्राओं के साथ बांध में बिना कपड़ों के नहाते दिखे स्कूल प्रिंसिपल, लोगों ने कहा - 'अश्लीलता की हदें पार', सस्पेंड..
3

Recent News

Swine Flu Update: दिल्ली में स्वाइन फ्लू यानी H1N1 के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के…

Hospital Fire: महाराष्ट्र के अमरावती जिला महिला अस्पताल के NICU में सोमवार सुबह करीब 3:30 बजे अचानक आग लग गई।…

Killer Wife no 1: हरियाणा के कुरुक्षेत्र में पति-पत्नी के बीच विवाद का बेहद गंभीर मामला सामने आया है। आरोप…

Breaking News

BANDA NEWS: अवैध बालू खनन में खनिज अधिकारी की भूमिका संदिग्ध, एसडीएम की जांच ने साहब की खोली पोल

BANDA NEWS: अवैध बालू खनन में खनिज अधिकारी की भूमिका संदिग्ध, एसडीएम की जांच ने साहब की खोली पोलयूं तो उत्तर प्रदेश का बांदा जिला बालू माफियाओं का गढ़ माना जाता है और अवैध खनन की सूचनाएं आम तौर पर आती रहती हैं। लेकिन अवैध खनन रोकने की जिम्मेदारी जिसे सरकार ने सौंपी हो और उसी की अवैध खनन में भूमिका संदिग्ध नजर आए तो यह सरकार के राजस्व और जिले के लिए काफी नुकसानदायक साबित हो सकता है।

एक एसा ही मामला पैलानी थाना अंतर्गत खपटीहा कला की 100/3 बालू खदान से सामने आया है। जहां 20 अक्टूबर 2023 दिन शुक्रवार को नदी की जलधारा में पोकलैंड मशीन उतारकर खनन किया जा रहा था तभी वहां के ग्रामीणों ने खनन की वीडियो और तस्वीरें बना ली साथ ही एसडीएम पैलानी को सूचना दी की बिना ओटीपी चालू हुए यहां खनन किया जा रहा है साथ ही नियम विरुद्ध नदी की जलधारा से अवैध खनन किया जा रहा जिस पर उन्होंने ऐसा होता पाए जाने पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया वहीं अवैध खनन के वीडियो वायरल हो गए जिसके बाद हमने 20 अक्टूबर 2023 दिन शुक्रवार करीब 6 बजकर 37 मिनट पर खनिज अधिकारी बांदा को फोन किया और खपटीहा में होने वाले खनन की जानकारी ली तो उन्होंने खनन को वैध बताते हुए कहा की वह पहली किस्त जमा कर चुके हैं और खनन हो सकता है। लेकिन कुछ मीडिया संस्थानों ने अगले दिन अवैध खनन की खबर प्रकाशित कर दी इसके बाद मशीनों से खनन तो रुक गया लेकिन ट्रैक्टरों द्वारा बालू चोरी से खदान संचालक ने बेचना शुरू कर दिया ग्रामीणों ने एक बार फिर इसकी शिकायत एसडीएम से को जिसके बाद एसडीएम शशिभूषण मिश्रा, क्षेत्राधिकारी अंबुजा त्रिवेदी और खान निरीक्षक के साथ मौके पर पहुंच गए और खदान संचालक को जमकर फटकार लगाई और कहा की बिना ओटीपी चालू किए और बिना सीमांकन के साथ ही नियमतः जबतक सीसीटीवी कैमरे न लग जाए और रास्ता न बन जाए तब तक अगर खनन किया तो मुकदमा दर्ज किया जाएगा एसडीएम ने तुरंत सीमांकन कराया साथ ही कहा की तीन मीटर से ज्यादा खनन नहीं किया जाएगा पानी निकलने के बाद वहां खनन रोक दिया जाएगा और नदी की जलधारा को प्रभावित नहीं किया जाएगा साथ ही ग्राम समाज की जमीन पर खनन किया तो कठोर कार्रवाई की जाएगी।

इस कार्रवाई से साफ हो गया की खनिज अधिकारी ने फोन पर एक तरह से गलत बयान दिया और मीडिया को गुमराह किया जबकि वह जानते थे कि खपटिहा बालू खदान में अभी कानूनी नियम पूरे नहीं किए गए न ही सीसीटीवी कैमरे लगे और न ही अभी तक रास्ता बना है। जिससे अवैध खनन में उनकी भूमिका संदिग्ध नजर आ रही है। ऐसे में सरकार को राजस्व का भारी नुकसान हो सकता है और नदी को भी क्षति पहुंचाई जा सकती है। इसलिए उच्च अधकारियों को इस मामले में जांच कर कार्रवाई करना और खनिज अधिकारी की भूमिका पर भी गौर फरमाना आवश्यक हो जाता है।