कन्नौज जिले के सौरिख क्षेत्र में नवमी पर मंदिरो में सुबह से भक्तों की भीड़ लगनी शुरू होगई वही माँ की पूजा अर्चना कर भक्तों ने आशीर्वाद लिया। नगर के काली देवी मंदिर,गमा देवी मंदिर,शीतला देवी मंदिर, संतोषी माता मंदिर पर माँ की पूजा करने को लेकर भक्तों का सुबह होते ही तांता लगा रहा वही भक्तो ने पूजा कर माँ का आशीर्वाद लिया।
कन्या भोज कराते श्रद्धालु
भक्तो द्वारा नौ दिन उपवास कर माँ की आराधना की वही नवमी पर कन्या भोज कर उपवास तोड़ा वही नगर में बिधूना रोड ,विजय राजपूत नादेमऊ रोड पर भारतीय किसान यूनियन किसान के पदाधिकारी अजय पांडेय प्रदीप दुबे ने भंडारे का आयोजन किया आयोजित भंडारे में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया इसदौरान सचिन कुमार,अखिलेश तिवारी‚ रामानंद अग्निहोत्री, राजेश यादव, विवेक चतुर्वेदी‚ बिनोद शुक्ला, चेयरमैन राहुल गुप्ता,राजन सैनी आदि लोग मौजूद रहे।
गोरखपुर में हाल ही में घटी एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे जिले को हिला दिया। पति-पत्नी के बीच चल रहे वैवाहिक विवाद और तलाक की कचहरी में खिंचते मामले का नतीजा सरेआम खून-खराबे के रूप में सामने आया। पति ने दिनदहाड़े अपनी पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना ने न केवल पारिवारिक कलह की भयावहता को उजागर किया है, बल्कि यह भी दिखाया है कि सामाजिक और मानसिक तनाव किस तरह एक परिवार को तबाह कर सकता है