Kannauj News : मंदिरों में कन्या पूजन कर किया गया प्रसाद वितरण
( गुगरापुर से संतोष तिवारी की रिपोर्ट )
नवरात्रि के नौ दिनों तक निरंतर चले व्रत ,पूजन और हवन के बाद सोमवार को क्षेत्र जलालाबाद के मिरगावा के विभिन्न मंदिरों में पूर्णाहुति करने के साथ कन्या भोज और प्रसाद वितरण किया गया।
ब्लाक जलालाबाद के अंतर्गत मिरगावा में जीटी रोड के समीप संयोगिता रोड़ जाने वाले संपर्क मार्ग पर स्थित दुर्गा माता मंदिर,गांव के ही शीतला देवी पथवारी देवी मंदिर प्रांगण और घरों में नौ दिनों तक व्रत पूजन और हवन करने के बाद सोमवार को हवन के उपरांत पूर्णाहुति की गई। भक्तों ने विभिन्न प्रकार के व्यंजन,फल,फूल,ध्वज,दक्षिणा आदि समर्पित कर मातारानी को प्रसन्न करने के प्रयास के बाद क्षमा प्रार्थना की।इस दौरान गांव की कन्याओं को आमंत्रित कर माता के भक्तों ने उनके चरण धुलाकर प्रसाद वितरित कर कन्या पूजन किया। कन्या पूजन के दौरान कन्याओं को चुनरी,पात्र,फल, पुष्प और दक्षिणा देकर सम्मानित किया गया।कन्या पूजन के समय मंदिरों में शीतला माता की जय,पथवारी माता की जय और दुर्गा माता की जय के घोष गूंजते रहे।
गोरखपुर में हाल ही में घटी एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे जिले को हिला दिया। पति-पत्नी के बीच चल रहे वैवाहिक विवाद और तलाक की कचहरी में खिंचते मामले का नतीजा सरेआम खून-खराबे के रूप में सामने आया। पति ने दिनदहाड़े अपनी पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना ने न केवल पारिवारिक कलह की भयावहता को उजागर किया है, बल्कि यह भी दिखाया है कि सामाजिक और मानसिक तनाव किस तरह एक परिवार को तबाह कर सकता है
Post Views: 22