पीलीभीत के थाना गजरौला की चौकी सुहास क्षेत्र के गांव उगनपुर निवासी नन्द लाल पुत्र हीरा लाल उम्र करीब 27 वर्ष बीते दिन रविवार की शाम से लापता हो गया था। परिजनों ने काफी तलाश किया लेकिन नहीं मिला। सुबह जब ग्रामीण शौच के लिऐ खेतो कि तरफ़ गए तो देखा कि बाहर पश्चिम दिशा में घर के पीछे खेत में मिला युवक का शव खून लथपथ पड़ा है।
देखते ही देखते ग्रामीणों कि काफी भीड़ जमा हो गई। कुछ लोगों ने शव की पहचान नन्द लाल पुत्र हीरा लाल के रूप में की। सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पपहुंची और सूचना उच्च अधिकारियों की दी। सीओ सिटी ने पहुंचकर घटना का मौका मुआयना किया तो पता चला नंदलाल के शरीर पर कई जगह चोटों के निशान थे। जिससे अनुमान लगाया जा सकता है कि किसी ने मर्डर करने के बाद शव को खेतों में फेंक दिया।
फिलहाल पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है।

गोरखपुर में हाल ही में घटी एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे जिले को हिला दिया। पति-पत्नी के बीच चल रहे वैवाहिक विवाद और तलाक की कचहरी में खिंचते मामले का नतीजा सरेआम खून-खराबे के रूप में सामने आया। पति ने दिनदहाड़े अपनी पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना ने न केवल पारिवारिक कलह की भयावहता को उजागर किया है, बल्कि यह भी दिखाया है कि सामाजिक और मानसिक तनाव किस तरह एक परिवार को तबाह कर सकता है