3

Recent News

Pilibhit में सजेगा बैडमिंटन का राज्य स्तरीय महाकुंभ! 14 अक्टूबर से गांधी स्टेडियम में जुटेंगे यूपी के 250 से अधिक शटलर..
Captain Smit Machhar पर हमला करने वाला को-पायलट हमाम अल-हमामी कौन? कट्टरपंथी सोंच के चलते निकाला गया था..

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

PM Modi and Pilot Smit Machhar ने 9 मिनट तक की वीडियो कॉल, बोले- "हनुमान चालीसा पढ़कर बचाई लोगों की जान"

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit में खून का बदला खून! 20 साल पहले हुई पिता की हत्या का बदला; बांका से हमला कर उतारा मौत के घाट..

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: यूपी में सरकारी प्रिंसिपल और पत्नी की स्कूल परिसर में सनसनीखेज हत्या, फावड़ा-कुल्हाड़ी से काट डाला..

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

3

Recent News

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

Breaking News

फतेहपुर के एक कुएं में गिरने से हुई तीन साल के मासूम की मौत – घर में छाया मातम

रिपोर्ट – लईक – फतेहपुर जनपद 
 
Fatehpur News – यूपी के फतेहपुर जिले में खेल-खेल में एक मासूम के कुंए में गिरने से मौत हो गई। जिस वक्त यह हादसा हुआ उस वक्त उस मासूम के माता-पिता खेत में धान की कटाई कर रहे थे। कुछ देर बाद मासूम को जब आस-पास नहीं देखा तो उन्होंने उसकी खोजबीन शुरू कर दी लेकिन कुछ भी नहीं पता चला। तभी उनकी नजर पास के कुएं पर पड़ी तो आशंका के चलते उसमे देखने पहुंचे जहाँ पहुंचते ही दोनों के होश फाख्ता हो गए। 
 
जानिए कहां हुआ यह हादसा 
 
मामला थरियांव थाना क्षेत्र के चौकीदार का पुरवा गांव का है। जहां जागेश्वर लोधी का तीन साल का बेटा खेत से घर वापस आ रहा था, तभी रास्ते में कुएं के पास खेल खेल में अचानक बच्चे का पैर फिसल गया। इससे बच्चा कुएं में जा गिरा और मौके पर ही मासूम की मौत हो गई। पिता जागेश्वर लोधी ने बताया कि कल शाम चार बजे वह पति-पत्नी समेत खेतों में धान की कटाई कर रहे थे। इसी दौरान उसका बेटा रविशंकर उर्फ सोनू (3) भी वहां साथ गया था। पति-पत्नी धान की कटाई कर रहे थे और बच्चा इधर-उधर खेल कूद रहा था। उसके बाद बच्चा धीरे-धीरे खेलते हुए घर की ओर चला गया।
घर में छाया मातम
परिजन जब घर वापस आए, तो बेटा घर पर नहीं मिला। गांव में आसपास भी  खोजबीन की कोई पता नहीं चल सका,वह वापस खेत पहुंचे आशंका होने पर कुएं के पास पहुंचे फायर बिग्रेड और पुलिस को खबर दी। रेस्क्यू टीम  ने खोजबीन कर मासूम का शव बरामद कर दिला। बच्चे का शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मासूम अपने तीन भाइयों में सबसे छोटा था। मां सुमन और भाई उदय राज व बुधराज का रो- रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच निरीक्षण किया गया। रास्ते में बने हुए कुएं में बच्चे के गिरने की आशंका हुई तो फायर बिग्रेड को सूचना दी गई। जहां से बच्चे का शव बरामद किया गया है।