3

Recent News

क्या पीओके भारत में शामिल होने वाला है? डिलिमिटेशन बिल 2026 के नए प्रावधानों से बढ़ी हलचल, जानिए सरकार के प्लान और इसके बड़े संकेत।

“क्या पीओके वापसी की तैयारी पूरी?” — सरकार के नए कानून ने बढ़ाई हलचल, कश्मीर पर बड़ा संकेत  कश्मीर पर…

Noida Protest: पुलिस का बड़ा खुलासा! हिंसा भड़काने में पाकिस्तानी कनेक्शन, VPN के जरिए छिपाई पहचान

Noida Protest: नोएडा में हुई हिंसा को लेकर पुलिस ने बड़ा दावा किया है। जांच में सामने आया है कि…

Crime Petrol के एपिसोड जैसी वारदात! बर्खास्त सिपाही ने भिखारी को ज़िंदा जलाकर मारा, वजह होश उड़ा देगी..

Crime Petrol: उत्तर प्रदेश के हाथरस से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक बर्खास्त सिपाही…

UP News: एम्बुलेंस में पहले ऑक्सीजन खत्म हुई, फिर पेट्रोल भी खत्म हुआ.. युवक की मौत से बवाल, तोड़फोड़..

UP News: उत्तर प्रदेश के रामपुर से एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एंबुलेंस की…

पीलीभीत में गेहूं क्रय केंद्र से अनुपस्थित रहने पर प्रभारी अचल सिंह निलंबित। किसानों को हो रही परेशानी पर प्रशासन का बड़ा एक्शन।

गेहूं खरीद केंद्र से फरार प्रभारी पर गिरी गाज! प्रशासन का कड़ा एक्शन, निलंबन से मचा हड़कंप लापरवाही नहीं होगी…

3

Recent News

“क्या पीओके वापसी की तैयारी पूरी?” — सरकार के नए कानून ने बढ़ाई हलचल, कश्मीर पर बड़ा संकेत  कश्मीर पर…

Noida Protest: नोएडा में हुई हिंसा को लेकर पुलिस ने बड़ा दावा किया है। जांच में सामने आया है कि…

Crime Petrol: उत्तर प्रदेश के हाथरस से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक बर्खास्त सिपाही…

UP News: उत्तर प्रदेश के रामपुर से एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एंबुलेंस की…

गेहूं खरीद केंद्र से फरार प्रभारी पर गिरी गाज! प्रशासन का कड़ा एक्शन, निलंबन से मचा हड़कंप लापरवाही नहीं होगी…

Breaking News

फतेहपुर पुलिस बनी एक परिवार का सहारा – आंगन में सजा दी खुशियां

रिपोर्ट – लईक – फतेहपुर जनपद 
 
Fatehpur News – उत्तर प्रदेश पुलिस फिर एक बार एक परिवार का सहारा बन गई और उसकी खुशियां उस परिवार के आंगन पर सजा दी। जी हां कुछ ऐसा ही किया फतेहपुर जनपद की पुलिस ने। जिसने एक परिवार की खो चुकी बेटी को तलाश करते हुए भटक  परिवार के सुपुर्द कर दिया। परिवार इस लिए हताश हो चुका था क्योंकि उनकी लापता बेटी बोल नहीं सकती थी। जिसकी वजह से वह किसी को अपना पता तो  तक नहीं बता सकती थी। पर पुलिस उस परिवार का ऐसा सहारा बनी कि फिर से खुशियां लौट आईं हैं। 
 
पुलिस का गस्त आया काम 
 
इस सफलता की शुरुआत उस वक्त हुई जब प्रभारी निरीक्षक थाना औंग विद्या यादव द्वारा क्षेत्र गश्त किया जा रहा था। तभी उन्हें एक 45 वर्षीय महिला परेशान मुद्रा में दिखाई पड़ी। जिससे बातचीत के प्रयास पर महिला के मूक- बधिर होने के कारण नाम पता बताने में असमर्थ रही। जिसके बाबत आस-पास के लोगों से जानकारी पर महिला की कोई पहचान न हो सकी तो प्रभारी निरीक्षक विद्या यादव द्वारा भटकी महिला को अपने साथ थाना औंग लाया गया तथा सोशल मीडिया एवं मैनुअल रूप से दूरभाष के माध्यम से बातचीत के क्रम में महिला की पहचान सुशीला देवी पत्नी स्व: गौतम निवासी पुरे पासिन बेहटा कला थाना डलमऊ जनपद रायबरेली के रूप में हुई।
 
खबर मिलते ही खुश हो गया था परिवार 
 
थाना पुलिस की सूचना पर महिला के परिजन थाने आ पहुंचे थे और पुलिस ने पहचान कराने के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया। इस तरह से औंग पुलिस ने काफी मशक्कत करके भटकी महिला को परिजनों से मिलाने मे सफलता हासिल कर ली। पुलिस की कार्यशैली को लेकर लोगों ने सराहना की है। वहीं परिवार ने बताया कि महिला अपने मायके ग्राम कनहा से ससुराल पूरे पासिन का पुरवा के लिए निकली थी तथा रास्ता भटक गई एवं मूक- बधिर के साथ साथ अशिक्षित होने के कारण किसी से बात कर समस्या बताने में असमर्थ रही। इस प्रकार प्रभारी थाना औंग पुलिस द्वारा भटकी मूक- बधिर महिला की पहचान करा कर समय से परिवारिजन उसके भाई दीपक पुत्र शिव प्रसाद निवासी ग्राम कनहा थाना डलमऊ जनपद रायबरेली को सुपुर्द किया गया।