3

Recent News

Accident News: यूपी में बड़ा हादसा! वृंदावन में निर्माणाधीन मॉल की शटरिंग गिरी, 3 की मौत; एक की हालत गंभीर..

Accident News: मथुरा के वृंदावन में शुक्रवार सुबह निर्माणाधीन ओमेक्स मॉल में बड़ा हादसा हो गया। सुबह करीब 7 बजे…

Crime News: लखनऊ में SBI अफसर ने पत्नी-बहन की हत्या कर खुद जान दी! युट्यूबर प्रज्ञा मिश्रा का जीजा था कातिल..

Crime News: लखनऊ में बैंक मैनेजर दिव्या मिश्रा, उनकी ननद शीबा बाजपेयी और SBI अफसर मानस वाजपेयी की मौत के…

Big News: स्कूल दौरे पर गए CJP कार्यकर्ताओं को घसीटकर मारा, Video.. आशुतोष रांका को पीटकर भगाया; पथराव..

Big News: जयपुर में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के सरकारी स्कूलों के दौरे को लेकर शुक्रवार सुबह जमकर विरोध हुआ।…

पीलीभीत के खकरा रिवर फ्रंट पर अवैध कब्जे की शिकायत के बाद एसडीएम एक्शन में, टीम ने निर्माण रुकवाया, IGRS के जरिए CM तक पहुंचा मामला।

मुख्यमंत्री तक पहुंची शिकायत, एसडीएम का एक्शन! खकरा रिवर फ्रंट पर कथित कब्जे के खेल की खुलेंगी  परतें ग्राम समाज…

पीलीभीत में वीरांगना अवंतीबाई जयंती पर हेमराज वर्मा का बड़ा ऐलान। अखिलेश यादव के नाम पर सपा सरकार बनने पर अवकाश और प्रतिमा की बात।

पीलीभीत में अवंतीबाई जयंती कार्यक्रम से हेमराज वर्मा का राजनीतिक संदेश, अखिलेश यादव के नाम पर बयान पीलीभीत। वीरांगना रानी…

3

Recent News

Accident News: मथुरा के वृंदावन में शुक्रवार सुबह निर्माणाधीन ओमेक्स मॉल में बड़ा हादसा हो गया। सुबह करीब 7 बजे…

Crime News: लखनऊ में बैंक मैनेजर दिव्या मिश्रा, उनकी ननद शीबा बाजपेयी और SBI अफसर मानस वाजपेयी की मौत के…

Big News: जयपुर में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के सरकारी स्कूलों के दौरे को लेकर शुक्रवार सुबह जमकर विरोध हुआ।…

मुख्यमंत्री तक पहुंची शिकायत, एसडीएम का एक्शन! खकरा रिवर फ्रंट पर कथित कब्जे के खेल की खुलेंगी  परतें ग्राम समाज…

पीलीभीत में अवंतीबाई जयंती कार्यक्रम से हेमराज वर्मा का राजनीतिक संदेश, अखिलेश यादव के नाम पर बयान पीलीभीत। वीरांगना रानी…

Breaking News

तीन शादी वाली दुल्हन की खूनी कहानी

रिपोर्ट-मोहित बाथम-कानपुर देहात
Kanpur Dehat News :कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र के मालतीपुर गांव में एक युवक का शव गांव के बाहर पड़ा मिला। युवक की कुछ माह पूर्व शादी हुई थी। परिवार वालों ने पत्नी पर हत्या का आरोप लगाया है।
  

शादी के कुछ महीनों में लिख दी गई मौत की कहानी

शादी की ख्वाहिश और  पत्नी का रिश्ता हर शख्स के मन में जरुर आता है लेकिन जब शादी मौत का सबब बन जाए तो आप क्या कहेंगे।कानपुर देहात में एक शादी के महज कुछ ही महीनों में हुई दूल्हे की हत्या ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं बेरहमी से हुई हत्या में मृतक के परिजन मृतक की पत्नी पर हत्या का शक यकीन के साथ लगा रहे हैं।

पैसे और प्रॉपर्टी के लालच में हुई हत्या

युवक का शव मिलने वाली जगह की घेराबंदी करते पुलिसकर्मी

ये तस्वीर कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र के मालतीपुर गांव की है जहां भारी भरकम पुलिस का अमला और सैकड़ों की तादात में इकट्ठा हुई भीड़, क्षेत्र में हुई हत्या में मरने वाले राहुल पाल के लिए इकट्ठा हुई है। जहां राहुल पाल को बेरहमी से मारकर गांव के बाहर फेंक दिया गया। मालतीपुर के रहने वाले राहुल पाल की शादी कुछ महीने पहले मंगलपुर के पृथ्वीराज गढ़िया गांव की रहने वाली सोनी नाम की लड़की से हुई थी और शादी के कुछ महीने बीतने के बाद  परिवार में संपत्ति को लेकर मृतक के ससुराल पक्ष से कुछ विवाद होने लगा, जिसके बाद राहुल पाल का शव आज गांव के बाहर पड़ा मिला। वहीं इस हत्या में एक कहानी तब साफ होती नजर आई जब मृतक के भाई अनुज पाल ने कुछ राज खोले की  सोनी और सोनी का परिवार लगातार मृतक राहुल पाल पर अपनी प्रॉपर्टी जमीन उनके नाम करने की बात कर रहे थे और लगातार दबाव भी बना रहे थे और जब उनके भाई ने प्रॉपर्टी अपने ससुरालयों के नाम करने से मना कर दिया तो पत्नी सोनी उसके पिता और भाई ने मिलकर राहुल पाल की हत्या कर शव को फेक दिया।

घटना स्थल पर मौका मुआयना करते पुलीस अधिकारी

हत्या में उठे पत्नी पर सवाल, खुली कई शादियों की कहानी

,,, दरअसल इस हत्या की कहानी में एक राज और भी खुला दरअसल जहां राहुल पाल की पत्नी ने राहुल पाल से ये तीसरी शादी की थी। इससे पहले सोनी ने कुछ सालों पहले दो शादियां और की थी। जिसमें एक पति की मौत गुजरात में हो चुकी थी, और दूसरे पति का कुछ साफ तरीके से पता नहीं चला, और तीसरी शादी मंगलपुर के मालतीपुर गांव के रहने वाले राहुल पाल से हुई।

एक कागज के टुकड़े ने पुलिस को किया हैरान

वहीं इस पूरी घटना में पहुंचे पुलिस के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटना का मुआयना किया साथ ही कानपुर देहात के अपर पुलिस अधीक्षक राजेश पांडे ने हत्या की बात को कहते हुए कहा कि परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्षी संकलन किया जा रहा है। साथ ही साथ मृतक राहुल पाल के पास से एक कागज के टुकड़े में लिखा हुआ एक नोट भी मिला है, जिसे सार्वजनिक नहीं किया जा सकता। वहीं साक्ष्य के आधार पर और परिजनों की तहरीर मिलते ही आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।