जेल में बंद अनुपम दुबे के खिलाफ बड़ा शिकंजा – ढोल बजाकर जब्त की गई संपत्ति
रिपोर्ट – अभय ठाकुर – फर्रुखाबाद जिला
Farrukhabad News – आगरा जेल में बंद माफिया अनुपम दुबे के खिलाफ पुलिस प्रशासन का शिकंजा कसता ही चला जा रहा है। जिसके चलते पहले एफआईआर और गिरफ़्तारी से शुरू हुई कहानी होटल के ध्वस्तीकरण के बाद अब संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई ने एक बड़ा शिकंजा कास लिया है। कुछ इसी के तहत गुरुवार के दिन जिला प्रशासन ने कुर्की की कार्रवाई को अंजाम देते हुए पहले ढोल नगाड़ों को बजाते हुए मुनादी कराइ और फिर हाजिर होने का एलाउंस करते हुए करोड़ो की संपति कुर्क कर दी गई। इस संबंध में इस कार्रवाई को अंजाम देने वाले अधिकारियों के मुताबिक़ अनुपम दुबे द्वारा अबैध तरीके से अर्जित की गई 10 करोड़ 60 लाख की संपत्ति को कुर्क किया गया है। आपको बताते चलेंकि अनुपम दुबे का बसपा की राजनीति से भी नाता रहा है और इस वक्त आगरा जेल में बंद है। प्रशासन के अनुसार अनुपम दुबे द्वारा अवैध रूप से अर्जित की गई सम्पति में अभी तक सौ करोड़ से अधिक की संपत्ति को कुर्क किया जा चूका है और आगे भी जांच जारी है।
गोरखपुर में हाल ही में घटी एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे जिले को हिला दिया। पति-पत्नी के बीच चल रहे वैवाहिक विवाद और तलाक की कचहरी में खिंचते मामले का नतीजा सरेआम खून-खराबे के रूप में सामने आया। पति ने दिनदहाड़े अपनी पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना ने न केवल पारिवारिक कलह की भयावहता को उजागर किया है, बल्कि यह भी दिखाया है कि सामाजिक और मानसिक तनाव किस तरह एक परिवार को तबाह कर सकता है
Post Views: 20