देखिए बिना ड्राइवर के चल रहा था ट्रैक्टर – प्रत्यक्षदर्शी ने वायरल किया वीडियो
रिपोर्ट – सर्वेश सोनू शर्मा – कानपुर नगर
Kanpur News – क्या आपने कभी यह देखा होगा कि क्या कोई वाहन बिना ड्राइवर के सड़क पर चल रहा होगा वो भी उस मार्ग में जिसमें सैकड़ों अन्य गाड़ियां भी रफ़्तार भर रही हों। शायद जवाब होगा नहीं और ख्याल होगा कि शायद हम आपको किसी सपने की कहानी सुना रहे हों। लेकिन यह सच है यूपी के कानपुर का जहां एक ट्रैक्टर ट्राली सहित बिना ड्राइवर के सड़क पर चलता देखा गया। जिसे देख वहां मौजूद लोग अचम्भे में पड़ गए और किसी अज्ञात व्यक्ति ने अपने मोबाइल फोन से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। जिसके बाद वायरल वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है और तेजी से देखा भी जा रहा है।
जिसने देखा अचंभा खा गया
सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो की पुष्टि भी हुई और साक्षात् दर्जनों लोग इस बात के गवाह भी हैं, जिन्होंने बिना ड्राइवर के एक ट्रैक्टर को सड़क पर चलते देखा था और यादगार के लिए किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया। पुष्टि के अनुसार बिना ड्राइवर के ट्रैक्टर को चलता कानपुर के गोविन्द नगर थाना क्षेत्र के दीप तिराहे पर देखा गया। जिसमे सचान गेस्ट हाउस चौराहे की तरफ से चलते हुए ट्रैक्टर डीप तिराहे पर पहुंचा हुआ था। जिसमे ड्राइवर सीट पर ड्राइवर को न देख कर प्रत्यक्षदर्शी दंग रह गए थे। नतीजा यह निकला कि कुछ देर के लिए ट्रैक्टर लोगों के मनोरंजन का साधन बन चुका था।
जुगाड़ आया काम
दरअसल इस नज़ारे को जिसने देखा वह तो उनके लिए मनोरंजन था लेकिन हकीकत में एक बड़े खतरे को मोल लेने जैसी बात भी सामने आई है। जिसके तहत केस्को विभाग द्वारा लाइन बिछाने का कार्य चल रहा है जिसमे केस्को ठेकेदार द्वारा कर्मचारियों से कार्य लिया जा रहा है। जिसके तहत कार्य में लगे लोग जुगाड़ का प्रयोग करते हुए बिना ड्राइवर के ट्रैक्टर को से माल ढुलाई का काम करते नजर आए थे।
गोरखपुर में हाल ही में घटी एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे जिले को हिला दिया। पति-पत्नी के बीच चल रहे वैवाहिक विवाद और तलाक की कचहरी में खिंचते मामले का नतीजा सरेआम खून-खराबे के रूप में सामने आया। पति ने दिनदहाड़े अपनी पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना ने न केवल पारिवारिक कलह की भयावहता को उजागर किया है, बल्कि यह भी दिखाया है कि सामाजिक और मानसिक तनाव किस तरह एक परिवार को तबाह कर सकता है
Post Views: 25