कानपुर में लगी आग ने किसान को किया तबाह – देखिए कितना खौफनाक था वो मंजर
रिपोर्ट – मनीष भटनागर – कानपुर नगर
Kanpur News – कानपुर के सजेती थाना क्षेत्र के एक घर में अचानक लगी आग ने मानो तबाही सी मचा दी। जिसकी तेज लपटों ने एक गरीब किसान का न सिर्फ आशियाने को तबाह किया बल्कि उसकी पूरी गृहस्थी ख़ाक में मिला दी। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस और जमकल के जवानों सहित ग्रामीणों ने भरसक प्रयास करके आग पर काबू तो पा लिया लेकिन उस गरीब का सब कुछ राख हो चुका था।
इस तरह से छोटी चिंगारी उठी थी भड़क
सजेती थाना क्षेत्र के हमीरामऊ गांव निवासी शैलेंद्र प्रजापति ने बताया कि वह एक गारमेंट्स की दुकान में नौकरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। घर पर पत्नी जय देवी अपने दो बेटो के साथ रहती है। पत्नी जय देवी ने बताया कि शुक्रवार को उनके दोनों बेटे स्कूल में पढ़ने गए थे। वह खेत में काम करने गई थी। घर पर कोई नहीं था। घर में अचानक आग लग गई। जिसे देख पड़ोसियों ने उन्हें और फायर ब्रिगेड को जानकारी दी। जानकारी मिलते ही वह आनन-फानन मौके पर पहुंची और घर के पास लगे हैंड पंप की मदद से आग बुझाने का प्रयास करने लगी थी। इस दौरान पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया है। शैलेन्द्र प्रजापति ने बताया कि उसने दो दिन पहले अपनी भैंस 46 हजार रुपए में बेची थी। आग की चपेट में आने से घर में रक्खे 46 हजार रुपए समेत दस्तावेज बच्चो की किताबें और गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। जिससे उसका लाखो का नुकसान हो गया। घाटमपुर एसडीएम रामानुज ने बताया कि लेखपाल को भेजकर जांच कराएंगे। रिपोर्ट के आधार पर मुआवजा दिया जाएगा।
गोरखपुर में हाल ही में घटी एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे जिले को हिला दिया। पति-पत्नी के बीच चल रहे वैवाहिक विवाद और तलाक की कचहरी में खिंचते मामले का नतीजा सरेआम खून-खराबे के रूप में सामने आया। पति ने दिनदहाड़े अपनी पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना ने न केवल पारिवारिक कलह की भयावहता को उजागर किया है, बल्कि यह भी दिखाया है कि सामाजिक और मानसिक तनाव किस तरह एक परिवार को तबाह कर सकता है
Post Views: 25