3

Recent News

UP Rajya Sabha Election: सभी 10 सीटों पर बिना वोटिंग जीते उम्मीदवार, जानिए क्यों नहीं हुआ मतदान?

UP Rajya Sabha Election: उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों पर चुनाव की तस्वीर साफ हो गई है। भारतीय जनता…

Delhi Protest: दिल्ली की गलियों में पुलिस का लाउडस्पीकर से ऐलान - "अपने बच्चों और पड़ोसियों को समझा दें, वरना.."

Delhi Protest: दिल्ली में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस अलग-अलग इलाकों में लाउडस्पीकर से ऐलान कर…

UP Crime: 15 साल की किशोरी के साथ शफीक-भूरा ने किया गैंगरेप! फिर नहर में फेंका, 2 घंटे जिंदगी और मौत से लड़ी..

UP Crime: बुलंदशहर में 15 साल की एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म और उसे नहर में धकेलने का गंभीर…

India Israel Friendship: भारतीय पायलट 'Smit Machchhar' को मिलेगा इजरायल का नागरिक वीरता पुरस्कार..

India Israel Friendship: भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार को इजरायल नागरिक वीरता पुरस्कार से सम्मानित करेगा। 30 सितंबर 2026 को…

Pilibhit News: पीलीभीत विकास भवन में फिर खुली अफसरों की पोल, DM आलोक कुमार के छापे में 5 बड़े अधिकारी नदारद..

Pilibhit News: पीलीभीत के विकास भवन में अफसरों की गैरहाजिरी का मामला एक बार फिर सामने आया है। गुरुवार सुबह…

3

Recent News

UP Rajya Sabha Election: उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों पर चुनाव की तस्वीर साफ हो गई है। भारतीय जनता…

Delhi Protest: दिल्ली में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस अलग-अलग इलाकों में लाउडस्पीकर से ऐलान कर…

UP Crime: बुलंदशहर में 15 साल की एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म और उसे नहर में धकेलने का गंभीर…

India Israel Friendship: भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार को इजरायल नागरिक वीरता पुरस्कार से सम्मानित करेगा। 30 सितंबर 2026 को…

Pilibhit News: पीलीभीत के विकास भवन में अफसरों की गैरहाजिरी का मामला एक बार फिर सामने आया है। गुरुवार सुबह…

Breaking News

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन से पहले प्रशासन ने कसी कमर – विपक्ष नेताओं को किया नजरबंद

रिपोर्ट – शिवा शर्मा / ज्ञानेंद्र शुक्ला – कानपुर नगर 

Kanpur News – मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कानपुर आगमन से पहले समाजवादी पार्टी व कांग्रेस के कुछ नेताओं को उनके ही घर में नजरबंद कर दिया गया। जिला प्रशासन ने इस कार्रवाई को इसलिए अंजाम दिया कि उन्हें अंदेशा था कि वह सीएम के आगमन के दौरान किसी प्रकार का राजनीतिक विरोध कर सकते थे। जिसके चलते उस नौबत से निपटने से पहले ही सरकार के विपक्ष नेताओं के घर के बाहर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया और उन्हें घर पर ही रहने का आग्रह किया गया। 
 
सीएम आगमन से पहले प्रशासन ने कसी कमर 
 
जैसा कि शनिवार के दिन कानपुर की धरती पर प्रदेश के भावी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन होना है। इस  योगी आदित्यनाथ कानपुर में होने वाले कानपुर बुंदेलखंड परिक्षेत्र द्वारा अनुसूचित जाति सम्मेलन को सम्बोधित करने वाले है। लेकिन सीएम के आगमन से पहले जिला प्रशासन को सूचना मिली कि समाजवादी पार्टी के विधायक अमिताभ बाजपेई समेत कुछ अन्य पार्टी नेता व कांग्रेस नेत्री करिश्मा ठाकुर और प्रदेश सचिव एवं पूर्व मेयर प्रत्याशी विकास अवस्थी व अन्य कुछ पार्टी नेता राजनीतिक विरोध कर सकते हैं। इसको लेकर प्रशासन ने सीएम के आगमन से पहले ही कमर कस ली और सुबह से ही इनके निवास स्थान पर भारी पुलिस बल की तैनाती करते हुए नजरबंद कर दिया गया। 
 
सपा विधायक ने जताया विरोध
 
इस दौरान सपा विधायक अमिताभ बाजपेई ने मीडिया से बात करते हुए प्रशासन की इस कार्रवाई का विरोध व्यक्त किया। उनका कहना था कि इस तरह से नजरबंद की कार्रवाई करना लोकतान्त्रिक हनन है। इसी के साथ उनका यह भी कहना था कि वह चाहते थे कि वह प्रदेश के मुख्यमंत्री से मिलकर किसान आत्महत्या प्रकरण में फरार आरोपी की गिरफ़्तारी और व्यापारी के साथ हुई मारपीट के संबंध में अपनी बात रखते। लेकिन उनकी स्वतंत्रता पर खाकी का पहरा लगा दिया गया है।