3

Recent News

महोबा में यूट्यूब वीडियो देखकर मशाल बनाने की कोशिश मासूम को भारी पड़ गई। आग की लपटों में झुलसा 9 वर्षीय बच्चा, अस्पताल में भर्ती।

Mahoba News: यूट्यूब पर मशाल बनाने का वीडियो देख मासूम ने दोहराया खतरनाक प्रयोग, आग की लपटों में झुलसा 9 …

Pilibhit News: घुंघचाई के उदरहा मोड़ पर बस और ई-रिक्शा की टक्कर में 2 लोगों की मौत, 2 घायल। पुलिस ने बस कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

Pilibhit News: घुंघचाई के उदरहा मोड़ पर दर्दनाक सड़क हादसा, बस की टक्कर से ई-रिक्शा सवार दो लोगों की मौत…

दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल-रेस्टोरेंट में भीषण आग से 20 लोगों की मौत और 40 से ज्यादा घायल। राहत-बचाव जारी, जांच शुरू।

Delhi Fire News: मालवीय नगर के होटल-रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, 20 लोगों की मौत; 40 से ज्यादा घायल, जान…

गाजियाबाद के सूर्या हत्याकांड में पीलीभीत कनेक्शन सामने आया। मुख्य आरोपी असद के करीबी फरहान और आतिफ गिरफ्तार, जांच में नए खुलासे।

सूर्या चौहान हत्याकांड का पीलीभीत कनेक्शन, मुख्य आरोपी असद के दो करीबी गिरफ्तार; बकरीद के दिन हुई हत्या  गाजियाबाद में…

प्रयागराज में एक ही परिवार के 4 लोगों के शव बंद मकान से मिलने से सनसनी। पुलिस हत्या के कारणों, लापता सदस्य और अन्य पहलुओं की जांच में जुटी।

प्रयागराज में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या, बंद मकान से मिले शव, जांच में जुटीं पुलिस  साउथ…

3

Recent News

Mahoba News: यूट्यूब पर मशाल बनाने का वीडियो देख मासूम ने दोहराया खतरनाक प्रयोग, आग की लपटों में झुलसा 9 …

Pilibhit News: घुंघचाई के उदरहा मोड़ पर दर्दनाक सड़क हादसा, बस की टक्कर से ई-रिक्शा सवार दो लोगों की मौत…

Delhi Fire News: मालवीय नगर के होटल-रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, 20 लोगों की मौत; 40 से ज्यादा घायल, जान…

सूर्या चौहान हत्याकांड का पीलीभीत कनेक्शन, मुख्य आरोपी असद के दो करीबी गिरफ्तार; बकरीद के दिन हुई हत्या  गाजियाबाद में…

प्रयागराज में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या, बंद मकान से मिले शव, जांच में जुटीं पुलिस  साउथ…

Breaking News

Kannauj News : महर्षि वाल्मीकि जयंती पर निकली विशाल शोभायात्रा, जगह–जगह हुई-पुष्प वर्षा

( कन्नौज सदर से हिमांशु तिवारी की रिपोर्ट )
कन्नौज में महर्षि वाल्मीकि जयंती के मौके पर शहर में एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शनिवार की सुबह से महर्षि वाल्मीकि की श्रंगार पूजा और आरती की गई। इसके बाद सैकड़ों महिलाएं, पुरुष  गाजे- बाजे के साथ शहर भ्रमण हेतु निकली शोभायात्रा में  शामिल हुए।
 महर्षि वाल्मीकि की जयंती पूरे जिले में धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर जहां रामायण पाठ का आयोजन हुआ वहीं गोष्ठी में उनके विचारों, धार्मिक उपलब्धियों का वर्णन करने के साथ ही रत्नाकर से बाल्मीकि के सफर को याद किया गया। शहर में वाल्मीकि संगठन के तत्वावधान में जुटे लोगों ने महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके प्रति अपनी श्रद्धा जाहिर की और उन्हें भारत का नक्षत्र बताया। इस मौके पर सामूहिक रूप से वाल्मीकि वंदना व प्रार्थना की गई, जिसके बाद नगर के प्रमुख मार्गो से विशाल शोभायात्रा निकाली गई। इस मौके पर विभिन्न राजनैतिक पार्टियों के नेता महर्षि वाल्मीकि की शोभायात्रा में शामिल हुए। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता नवाब सिंह यादव व ने वाल्मीकि की प्रतिमा का माल्यापर्ण व आरती की।
शोभायात्रा में शामिल लोगों को संबोधित करते हुए नवाब सिंह यादव ने कहा कि वाल्मीकि जी के विचार, कार्य व उपलब्धियों को कभी भुलाया नहीं जा सकता। संस्कृत में रामायण जैसे महाकाव्य की रचना कर वाल्मीकि जी महर्षि हो गए। उन्होंने कहा कि भगवान राम के समकालीन महार्षि वाल्मीकि के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। उन्होने कहा कि समाज में शांति, सौम्यता व प्रेम भाव के लिए इसे मानव जीवन में उतारना होगा। विवेक नारायण मिश्र ने कहा कि वाल्मीकि को आदिकवि के रूप मे जाना गया।हम आज के दिन संकल्प ले कि भगवान वाल्मीकि ने सत्य और कर्तव्य का जो पाठ पढ़ाया उसे हम सभी अपने जीवन मे उतारें, यदि हम ऐसा कुछ कर पाये तो उनके द्वारा संसार के लिये किया गया प्रयास सफल होगा।इस अवसर पर शोभायात्रा में शामिल लोगां में फल वितरित किए गए।इस मौके पर विजय भारती, रोशन लाल वाल्मीकि, भूरा बाल्मीकि, दीपक बाल्मीकि,विजय बाल्मीकि अमित मिश्रा, सत्येंद्र यादव, सहित सैकडों लोग मौजूद रहे।