3

Recent News

Rakshabandhan 2026 कब है? जानें सही तारीख, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और पूजा विधि..

Rakshabandhan 2026: रक्षाबंधन हिंदू धर्म का एक प्रमुख और बेहद पवित्र त्योहार है। यह भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और…

UP Shocking Case: जिसका कर दिया अंतिम संस्कार, वह जिंदा लौटा.. शांति पाठ के दिन सामने खड़ा मुर्दा देख लोग हैरान!

UP Shocking Case: उत्तर प्रदेश के औरैया जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने पुलिस से लेकर पूरे…

Pilibhit News: डीएम ने एनसीओआरडी बैठक में नशे के सौदागरों पर सख्त कार्रवाई, बॉर्डर निगरानी और स्कूलों में जागरूकता अभियान के निर्देश दिए।

Pilibhit News: नशे के कारोबार पर कसेगा शिकंजा, डीएम ज्ञानेन्द्र सिंह ने अधिकारियों को दिया सख्त एक्शन प्लान एनसीओआरडी (NCORD)…

Jantar Mantar Protest: फिर शुरू होगा CJP का आंदोलन, दी चेतावनी.. कहा - "छात्रों की गिरफ्तारी नहीं रुकी तो.."

Jantar Mantar Protest: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने सोमवार को केंद्र सरकार को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि यदि…

UP News: आगरा के ताजमहल में कोरियन महिला पर्यटक को बंदर ने काटा, एक घंटे तक दर्द से रोती रही, नहीं मिली एंबुलेंस..

UP News: उत्तर प्रदेश के आगरा स्थित विश्व प्रसिद्ध ताजमहल में रविवार सुबह एक विदेशी महिला पर्यटक के साथ दर्दनाक…

3

Recent News

Rakshabandhan 2026: रक्षाबंधन हिंदू धर्म का एक प्रमुख और बेहद पवित्र त्योहार है। यह भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और…

UP Shocking Case: उत्तर प्रदेश के औरैया जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने पुलिस से लेकर पूरे…

Pilibhit News: नशे के कारोबार पर कसेगा शिकंजा, डीएम ज्ञानेन्द्र सिंह ने अधिकारियों को दिया सख्त एक्शन प्लान एनसीओआरडी (NCORD)…

Jantar Mantar Protest: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने सोमवार को केंद्र सरकार को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि यदि…

UP News: उत्तर प्रदेश के आगरा स्थित विश्व प्रसिद्ध ताजमहल में रविवार सुबह एक विदेशी महिला पर्यटक के साथ दर्दनाक…

Breaking News

Kannauj News : योगी सेना ने पालिका अध्यक्ष पर लगाया आरोप, मुख्यमंत्री संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा

( कन्नौज सदर से हिमांशु तिवारी की रिपोर्ट )
कन्नौज सदर नगर पालिका के द्वारा शहर के सरायमीरा जी टी रोड के किनारे बनाई गई दुकानों को लेकर योगी सेना के जिला अध्यक्ष ने पालिका अध्यक्ष पर आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री संबोधित ज्ञापन सदर एसडीएम को सौंपा।
अक्टूबर के अंतिम शनिवार को सदर कोतवाली में आयोजित हुआ थाना दिवस के अवसर पर योगी सेना के जिला अध्यक्ष गोपाल पांडे ने सदर एसडीएम अविनाश कुमार गौतम को मुख्यमंत्री संबोधित ज्ञापन सौंपते हुए मीडिया को जानकारी देते हुए बताया है कि नगर पालिका परिषद द्वारा नियमों और मानकों को ताक पर रख कर अस्थाई दुकाने हाइवे के फुटपाथ पर रखवाई गई हैं। इन दुकानों का 24 अक्टूबर को नीलामी के माध्यम से आवंटन किया गया। अवैध तरीके से पीडब्ल्यूडी की जगह पर नगर पालिका द्वारा अतिक्रमण किया गया। जिस कारण राहगीरों, वाहन चालकों और ऑटो चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।नगर पालिका द्वारा नीलाम की गई लोहे की दुकानों में बरती गई घोर अनियमितताओं की जांच करवाकर कार्यवाही करने की बात कही।शहर के रोडवेज बस स्टैंड के बाहर जिस जगह पर लोहे की दुकानें रखवाई गई, वो जगह पीडब्ल्यूडी की है। ऐसे अतिक्रमण के नाम पर कभी भी दुकानों को पीडब्ल्यूडी के द्वारा हटवाया जा सकता है। ऐसे में 2 लाख और 4 लाख रुपये में दुकान लेने वाला लाभार्थी खुद को ठगा महसूस करेगा।
इतना ही नहीं दुकानों को जिस स्थान पर रखवाया गया। वह पीडब्ल्यूडी विभाग की है। ऐसे में लोहे की दुकानों को रखने के लिए पीडब्ल्यूडी से कोई लिखित एग्रीमेंट भी नहीं किया गया। जिस कारण कभी भी दुकानों को हटाने का खतरा दुकानदारों पर रहेगा। नीलामी में दुकानदार से जमा कराई गई धनराशि ऐसी स्थिति में वापस कर उन्हें लौटाई जाएगी या नहीं, ये बात भी स्पष्ट नहीं की गई।इस मामले को लेकर उन्होंने जांच कर कार्यवाही करने की मांग उठाई हैं।इस दौरान पवन पांडेय, संजय सविता, जय दुबे ,रीतेश कुशवाह, सुमित दीक्षित ,आदेश कुमार, अंकित बाल्मिक,संतोष मिश्रा समेत अन्य लोग मौजूद रहें।