कानपुर के प्रतीक शर्मा को मिली बड़ी जिम्मेदारी – कांग्रेस हाईकमान ने बनाया चेयरमैन
रिपोर्ट – सर्वेश सोनू शर्मा – कानपुर
Kanpur News – देश की राजनीति में गठबंधन करके इण्डिया का नाम देने वाली कांग्रेस अब युवाओं को बढ़ चढ़ कर बढ़ावा देने का काम कर रही है। जिसके चलते वह अलग-अलग राज्यों में युवाओं को पार्टी से जोड़ने का अभियान चला रही है। पार्टी का मकसद सिर्फ युवाओं को जोड़ने मात्र का ही नहीं है बल्कि उनको जागरूक करना और अपना भविष्य बनाने के प्रति प्रेरित भी करना है। कुछ इसी श्रृंखला में कांग्रेस पार्टी के हाई कमान की अनुमति के बाद उत्तर प्रदेश में पार्टी से जुड़े शिरध नेताओं ने कानपुर के प्रतीक शर्मा को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।
जानिए कौन हैं प्रतीक शर्मा
कानपुर:पार्टी को प्रदेश में मजबूत करने के मकसद से युवाओं को जोड़ने का काम लगातार कॉग्रेस पार्टी कर रही है। इसी कड़ी में युवा अधिवक्ता और कनिष्क कार्यकारणी सदस्य बार एसोसिएशन प्रतीक शर्मा को कॉग्रेस पार्टी की ओर से बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी के प्रति ईमानदारी और निष्ठा को देखते हुए अधिवक्ता प्रतीक शर्मा को उत्तर प्रदेश कॉग्रेस कमेटी विधि विज्ञान का चेयरमैन मनोनीत किया गया है। हाईकमान की ओर से जारी किए गए लेटर के माध्यम से प्रतीक शर्मा को जानकारी देते हुए उन्हें इस नई जिम्मेदारी के लिए वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। जिसके चलते प्रतीक शर्मा के खेमे में ख़ुशी देखी जा रही है। इसी के चलते नवनियुक्त चेयरमैन प्रतीक शर्मा ने ख़ास बातचीत में बताया कि सर्वप्रथम पार्टी के प्रति ईमानदारी उनका कर्तव्य होगा जिसे बखूबी निभाया जाएगा। इसी के साथ पार्टी के निर्देश और हाईकमान का मार्ग दर्शन युवाओं तक जागरूकता के रूप में निभाया जाएगा। साथ ही अधिक से अधिक युवाओं को पार्टी से जोड़ना उनका मुख्य लक्ष्य होगा जिसपर सफलता भी प्राप्त की जाएगी।
गोरखपुर में हाल ही में घटी एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे जिले को हिला दिया। पति-पत्नी के बीच चल रहे वैवाहिक विवाद और तलाक की कचहरी में खिंचते मामले का नतीजा सरेआम खून-खराबे के रूप में सामने आया। पति ने दिनदहाड़े अपनी पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना ने न केवल पारिवारिक कलह की भयावहता को उजागर किया है, बल्कि यह भी दिखाया है कि सामाजिक और मानसिक तनाव किस तरह एक परिवार को तबाह कर सकता है
Post Views: 19