3

Recent News

UP Rajya Sabha Election: सभी 10 सीटों पर बिना वोटिंग जीते उम्मीदवार, जानिए क्यों नहीं हुआ मतदान?

UP Rajya Sabha Election: उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों पर चुनाव की तस्वीर साफ हो गई है। भारतीय जनता…

Delhi Protest: दिल्ली की गलियों में पुलिस का लाउडस्पीकर से ऐलान - "अपने बच्चों और पड़ोसियों को समझा दें, वरना.."

Delhi Protest: दिल्ली में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस अलग-अलग इलाकों में लाउडस्पीकर से ऐलान कर…

UP Crime: 15 साल की किशोरी के साथ शफीक-भूरा ने किया गैंगरेप! फिर नहर में फेंका, 2 घंटे जिंदगी और मौत से लड़ी..

UP Crime: बुलंदशहर में 15 साल की एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म और उसे नहर में धकेलने का गंभीर…

India Israel Friendship: भारतीय पायलट 'Smit Machchhar' को मिलेगा इजरायल का नागरिक वीरता पुरस्कार..

India Israel Friendship: भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार को इजरायल नागरिक वीरता पुरस्कार से सम्मानित करेगा। 30 सितंबर 2026 को…

Pilibhit News: पीलीभीत विकास भवन में फिर खुली अफसरों की पोल, DM आलोक कुमार के छापे में 5 बड़े अधिकारी नदारद..

Pilibhit News: पीलीभीत के विकास भवन में अफसरों की गैरहाजिरी का मामला एक बार फिर सामने आया है। गुरुवार सुबह…

3

Recent News

UP Rajya Sabha Election: उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों पर चुनाव की तस्वीर साफ हो गई है। भारतीय जनता…

Delhi Protest: दिल्ली में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस अलग-अलग इलाकों में लाउडस्पीकर से ऐलान कर…

UP Crime: बुलंदशहर में 15 साल की एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म और उसे नहर में धकेलने का गंभीर…

India Israel Friendship: भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार को इजरायल नागरिक वीरता पुरस्कार से सम्मानित करेगा। 30 सितंबर 2026 को…

Pilibhit News: पीलीभीत के विकास भवन में अफसरों की गैरहाजिरी का मामला एक बार फिर सामने आया है। गुरुवार सुबह…

Breaking News

मोदी योगी भक्त ने खून से लिखा पत्र – राजद विधायक का जताया विरोध – कहा नहीं सहेंगे अपमान

रिपोर्ट – सर्वेश सोनू शर्मा – कानपुर नगर 

Kanpur News – एक तरफ कानपुर की धरती पर उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन था तो दूसरी तरफ एक मोदी योगी भक्त अपने खून से पत्र लिखकर राजद विधायक का विरोध जता रहा था। जिसमे उनका कहना था कि वह सनातन धर्म के खिलाफ बोलने वाले उस विधायक का विरोध कर रहा हूं जिसने शपथ लेते समय तो भगवान को साक्षी माना था और आज सनातन धर्म के खिलाफ बयानबाजी कर रहा है। जिसका वह विरोध व्यक्त करते हुए सरकार से विधायक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हैं। 
 
जानिए कौन है अनिरुद्ध जायसवाल 
 
कानपुर में चर्चित अधिवक्ता अनिरुद्ध जयसवाल पेशे से तो अधिवक्ता हैं लेकिन एक सनातनी भी है और इन्हे मोदी योगी भक्त के नाम से भी जाना जाता है। इसलिए कोई अगर सनातन धर्म या फिर मोदी योगी विरोधी बयानबाजी करता है तो उसका यह पुरजोर विरोध करते हैं। पूर्व में तो कई बार देखा गया है कि अधिवक्ता अनिरुद्ध जायसवाल ने पुलिस प्रशासन से ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए प्रार्थना पत्र देकर एफआईआर तक दर्ज कराने जैसा कार्य किया था। कुछ ऐसा ही शनिवार के दिन उनके द्वारा किया गया। जिसमें उन्होंने अपने खून से एक पत्र लिखकर बिहार राज्य के डेहरी विधानसभा से राजद विधायक फ़तेह बहादुर सिंह के खिलाफ सरकार से कार्रवाई की मांग राखी है। अनिरुद्ध जायसवाल के अनुसार विधायक फ़तेह बहादुर सनातनी विरोध मानसिकता रखते हैं। 
 
सुन लो सरकार 
 
अनिरुद्ध जायसवाल के अनुसार वह शनिवार की सुबह टीवी पर न्यूज़ देख रहे थे। तभी प्रसारित एक खबर में उन्होंने बिहार की डेहरी विधानसभा से राजद विधायक फ़तेह बहादुर सिंह का एक बयान देखा। जिसमे विधायक ने माँ दुर्गा के सिंदूर लगाने का सवाल पूछा था। इस सवाल को सुनते ही उन्हें लगा कि यह तो सरासर सनातन धर्म का घोर अपमान है। इस बात पर अनिरुद्ध बताते हैं कि उन्हें विधायक की इस बयानबाजी पर काफी ठेस पहुंचा और कार्रवाई की मांग को लेकर उन्होंने अपना संदेश सनातन धर्म के अनुयायी और सरकार तक पहुंचाने के लिए अपने खून से पत्र लिखकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसी के साथ अधिवक्ता अनिरुद्ध जायसवाल ने एक वर्ष पूर्व कानपुर के जूही थाने में दर्ज कराई एफआईआर का जिक्र भी किया। जिसमे उनके द्वारा फेसबुक में आपत्तिजनक फोटो अपलोड करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी लेकिन उसमे अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।