3

Recent News

Heteropaternal Superfecundation: गजब का मामला! एक मां, जुड़वां बच्चे, लेकिन पिता अलग-अलग! ये कैसे संभव?

Heteropaternal Superfecundation: मेडिकल साइंस में एक बेहद दुर्लभ और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक महिला ने जुड़वां…

Adhaar Card Update: बदलने वाला है आपका आधार कार्ड, नए डिज़ाइन में न होगा नाम, न पता होगा और न ही DOB

Adhaar Card Update: आधार कार्ड को लेकर जल्द एक बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक,…

Bengal Election Exit Poll : एग्जिट पोल ने बढ़ाई पार्टियों की टेंशन, BJP-TMC में कौन बना रहा सरकार? तस्वीर हुई साफ..

Bengal Election Exit Poll: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की वोटिंग खत्म होते ही एग्जिट पोल सामने आ गए हैं।…

बरेली की फर्जी IAS बहनों की कहानी: SUV पर लिखा ADM FR, नीली बत्ती, हूटर.. अधिकारीयों वाला जलवा दिखाकर ठगी
Politics: मुस्लिम इलाके में BJP की बड़ी जीत, गोधरा कांड के सबसे संवेदनशील इलाके में भाजपा ने लहराया झंडा..

Politics: 2002 के गोधरा दंगों का ग्राउंड जीरो माने जाने वाले बेहद संवेदनशील इलाके में एक अनोखा चुनावी नतीजा सामने…

3

Recent News

Heteropaternal Superfecundation: मेडिकल साइंस में एक बेहद दुर्लभ और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक महिला ने जुड़वां…

Adhaar Card Update: आधार कार्ड को लेकर जल्द एक बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक,…

Bengal Election Exit Poll: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की वोटिंग खत्म होते ही एग्जिट पोल सामने आ गए हैं।…

Politics: 2002 के गोधरा दंगों का ग्राउंड जीरो माने जाने वाले बेहद संवेदनशील इलाके में एक अनोखा चुनावी नतीजा सामने…

Breaking News

कानपुर में तेज रफ्तार का दिखा कहर – दो की मौत एक की हालत चिंताजनक

रिपोर्ट – मनीष भटनागर – कानपुर नगर 
 
Kanpur News – कानपुर के सजेती थाना क्षेत्र में फर्राटा भर रहे अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी।घटना के दौरान अज्ञात वाहन मौके से फरार हो गया। वहीं सड़क हादसे में बाईक सवार दो युवकों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। जब कि बाईक में बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के दौरान राहगीरों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। जहां मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल महिला को एंबुलेंस की मदद से घाटमपुर सीएचसी पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के दौरान डाक्टरों ने महिला की हालत को गंभीर बताते हुए प्राथमिक इलाज के दौरान कानपुर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जहां उसकी हालत रविवार की सुबह तक चिंता जनक बताई जा रही है।
 
इस तरह से हुई दुर्घटना 
 
जानकारी के मुताबिक बताते चले कि घाटमपुर थाना क्षेत्र के बम्हौरी गांव के रहने वाले कामता प्रसाद अपनी पत्नी संपत देवी व पड़ोसी सियाराम के साथ कोरिया गांव अपनी सुसराल बीमार सास को देखने बाइक से जा रहे थे। तभी सजेती थाना क्षेत्र के बरीपाल गांव के पास पहुंचते ही तेज रफ्तार अज्ञात वाहन बाइक सवार को टक्कर मारते हुए मौके से भाग निकला। हादसे में बाइक सवार कामता प्रसाद और पड़ोसी सियाराम की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं दुर्घटना के दौरान कामता प्रसाद की पत्नी संपत गंभीर रूप से घायल हो गई। मामले की जानकारी होने के दौरान राहगीरों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। जहां मौके पर पहुंची सजेती पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से गंभीर रूप से घायल संपत को घाटमपुर सीएचसी पहुंचाया,जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के दौरान गंभीर रूप से घायल महिला को कानपुर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां उसकी हालत चिंता जनक बताई जा रही है। पुलिस ने परिजनो को सूचना देने के साथ दोनो के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस घटना की जांच कर अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है। मामले में सजेती थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि परिजनों को सूचना देने के साथ मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर के आधार पर आगे की कर्रवाई जारी है। आपको बताते चलेंकि रविवार की सुबह तक घायल महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है वहीं पोस्टमार्टम हाउस में मृतकों के परिजनों का आना जाना लगा हुआ है।