3

Recent News

Heteropaternal Superfecundation: गजब का मामला! एक मां, जुड़वां बच्चे, लेकिन पिता अलग-अलग! ये कैसे संभव?

Heteropaternal Superfecundation: मेडिकल साइंस में एक बेहद दुर्लभ और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक महिला ने जुड़वां…

Adhaar Card Update: बदलने वाला है आपका आधार कार्ड, नए डिज़ाइन में न होगा नाम, न पता होगा और न ही DOB

Adhaar Card Update: आधार कार्ड को लेकर जल्द एक बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक,…

Bengal Election Exit Poll : एग्जिट पोल ने बढ़ाई पार्टियों की टेंशन, BJP-TMC में कौन बना रहा सरकार? तस्वीर हुई साफ..

Bengal Election Exit Poll: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की वोटिंग खत्म होते ही एग्जिट पोल सामने आ गए हैं।…

बरेली की फर्जी IAS बहनों की कहानी: SUV पर लिखा ADM FR, नीली बत्ती, हूटर.. अधिकारीयों वाला जलवा दिखाकर ठगी
Politics: मुस्लिम इलाके में BJP की बड़ी जीत, गोधरा कांड के सबसे संवेदनशील इलाके में भाजपा ने लहराया झंडा..

Politics: 2002 के गोधरा दंगों का ग्राउंड जीरो माने जाने वाले बेहद संवेदनशील इलाके में एक अनोखा चुनावी नतीजा सामने…

3

Recent News

Heteropaternal Superfecundation: मेडिकल साइंस में एक बेहद दुर्लभ और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक महिला ने जुड़वां…

Adhaar Card Update: आधार कार्ड को लेकर जल्द एक बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक,…

Bengal Election Exit Poll: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की वोटिंग खत्म होते ही एग्जिट पोल सामने आ गए हैं।…

Politics: 2002 के गोधरा दंगों का ग्राउंड जीरो माने जाने वाले बेहद संवेदनशील इलाके में एक अनोखा चुनावी नतीजा सामने…

Breaking News

आस्था के स्टेज का उठा पर्दा तो दंग रह गए दर्शक – जानिए कहां ठुमके लगा रहीं थीं बार बाला

रिपोर्ट – मनीष भटनागर – कानपुर नगर 

 
Kanpur News – उत्तर प्रदेश में जहां एक तरफ आस्था का डंका बजा हुआ है वहीं इसका मजाक उड़ाने वालों का दुस्साहस भी नहीं थम रहा है। ताजा मामला फिर उसी कानपुर से है जहां पिछले कुछ दिनों पूर्व तीन अलग अलग स्थानों पर रामलीला मंच पर बार बालाओं का अश्लील नृत्य कराकर प्रतिबंधित कानून का उलंघन किया गया और प्रशासन खामोश बना रहा। कुछ इसी तरह इस दुस्साहस को दोहराया गया घाटमपुर थाना क्षेत्र में जहां फिर से आस्था के मंच पर बार डांसरों को नचा कर खुली चुनौती जैसी दे दी गई। 
 
शर्मनाक था दुस्साहस 
 
कमरिया गोले गोले राजा जी और धुन्नी में तेरी चुन्नी में आग लगा दूं तेरी चुन्नी में जैसे फिल्मों गानों में थिरकती बार बालाओं ने उस मंच को दर्शकों का केंद्र बना दिया जिसमे कुछ देर पहले इसी मंच पर श्री कृष्ण लीला के जरासंध वध के मंचन को कलाकारों द्वारा किया जा रहा था। लेकिन इस तरह के आयोजन को किसी अश्लीलता से कम नहीं आंका जाएगा। लेकिन कानून बोलता है यह वर्जित है और अपराध भी। 

 
पर्दा उठा तो नाचने लगी बार बाला 
 
दरअसल इस अश्लीलता का पूरा नजारा कानपुर के घाटमपुर कोतवाली थाना क्षेत्र का था। जहां रविवार की रात्रि अमर ज्योति कमेटी द्वारा श्री कृष्ण लीला का आयोजन कराया गया था। भक्ति से ओत प्रोत से शुरू हुई  लीला की भक्ति में दर्शक दुबे हुए थे। तभी मंच पर पर्दा गिरा दिया गया। जिको लेकर दर्शक सोच रहे थे कि अब पर्दा उठेगा तो भगवान की कौन सी लीला देखने को मिलेगी। लेकिन जब पर्दा उठा तो सब कुछ पलट सा गया। क्योंकि स्टेज में अब श्री कृष्ण लीला का नजारा नहीं था बल्कि अलग अलग गानों में दो बार बालाओं का डांस ठुमको- में लहरा रहा था। जिसे किसी अश्लीलता से कम नहीं कहा जाएगा। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।