कानपुर देहात के इस परिवार पर टूटा दुःख का पहाड़ – त्योहार पर बेटे ने ली अंतिम साँस
रिपोर्ट – मोहित बाथम – कानपुर देहात
Kanpur Dehat News – करवा चौथ का पर्व आज है, शहर हो या गांव में हर जगह कोने-कोने में जोरों से इस पर्व की तैयारियां की जा रही हैं। जिसकी रौनक बाजारों में देखने को मिल रही है। लेकिन कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र में एक परिवार के ऊपर दुखों का पहाड़ उस समय टूट पड़ा जब त्यौहार को मनाने के लिए घर में तैयारियां जोरों पर थी और गांव में त्यौहार को लेकर एक अलग रौनक देखी जा रही थी।
बेटे की मौत पर पसरा सन्नाटा
अधिक जानकारी के मुताबिक मंगलपुर थाना क्षेत्र के घासीराम गढ़िया गांव निवासी शिव पलटन के घर में उसे समय चीख पुकार मच गई जब उसका 22 वर्षीय बेटा नितेश बीती रात को पंखे का तार विद्युत बोर्ड में लगा रहा था। तभी पंखा उसके ऊपर गिर गया और घटनास्थल पर उसकी दर्दनाक मौत हो गई। मौत की खबर परिवार व रिश्तेदारों को लगते ही उनके होश उड़ गए। गांव में खुशियों का माहौल अचानक मातम में बदल गया। सड़को पर सन्नाटा पसर गया। मृतक के पिता शिव पलटन ने बताया मेरे दो बेटे हैं जिनमें छोटा बेटा नितेश को बिजली करंट लगने से मौत हो गई। वहीं मंगलपुर थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह बताया कि घटना की सूचना नहीं मिली लेकिन जांच कराई जा रही है।
गोरखपुर में हाल ही में घटी एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे जिले को हिला दिया। पति-पत्नी के बीच चल रहे वैवाहिक विवाद और तलाक की कचहरी में खिंचते मामले का नतीजा सरेआम खून-खराबे के रूप में सामने आया। पति ने दिनदहाड़े अपनी पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना ने न केवल पारिवारिक कलह की भयावहता को उजागर किया है, बल्कि यह भी दिखाया है कि सामाजिक और मानसिक तनाव किस तरह एक परिवार को तबाह कर सकता है
Post Views: 22