3

Recent News

बड़ी खबर: दिल्ली में जज ने कर ली आत्महत्या, पत्नी भी जज - घर में चलाती थीं अपना राज, ससुर से कहा - "घर से जाओ नहीं तो.."

बड़ी खबर: दक्षिणी दिल्ली के ग्रीन पार्क इलाके से बेहद दुखद खबर सामने आई है। कड़कड़डूमा कोर्ट में जिला विधिक…

पीलीभीत के करोड़पति चपरासी की गजब कहानी: 3 पत्नियां, 7 खातों में 8 करोड़.. 7 गिरफ्तार, खा गया बेहिसाब सरकारी पैसा..

पीलीभीत: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में शिक्षा विभाग से जुड़ा एक बड़ा घोटाला सामने आया है। बीसलपुर इंटर कॉलेज में…

सनसनीखेज वारदात: पति ने कर ली पाकिस्तानी लड़की से दूसरी शादी, माँ ने 4 मासूम बच्चों को ईंट से कुचलकर मार डाला..

सनसनीखेज वारदात: उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर जिले से बेहद दर्दनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। अकबरपुर के मीरानपुर मोहल्ले…

NDMA Mobile Alert System: आज जब देशभर में मोबाइल पर अचानक बजे थे सायरन, क्या थी असली वजह?

NDMA Mobile Alert System: शनिवार सुबह करीब 11:45 बजे देशभर में लाखों लोगों के मोबाइल फोन अचानक तेज सायरन की…

Bengal Election 2026: वोटरों पर TMC कार्यकर्ताओं का हमला और पुलिस का लाठीचार्ज, दोनों तरफ से मुसीबत..

Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल में शनिवार को डायमंड हार्बर और मगराहाट पश्चिम के कई बूथों पर दोबारा मतदान के…

3

Recent News

बड़ी खबर: दक्षिणी दिल्ली के ग्रीन पार्क इलाके से बेहद दुखद खबर सामने आई है। कड़कड़डूमा कोर्ट में जिला विधिक…

पीलीभीत: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में शिक्षा विभाग से जुड़ा एक बड़ा घोटाला सामने आया है। बीसलपुर इंटर कॉलेज में…

सनसनीखेज वारदात: उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर जिले से बेहद दर्दनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। अकबरपुर के मीरानपुर मोहल्ले…

NDMA Mobile Alert System: शनिवार सुबह करीब 11:45 बजे देशभर में लाखों लोगों के मोबाइल फोन अचानक तेज सायरन की…

Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल में शनिवार को डायमंड हार्बर और मगराहाट पश्चिम के कई बूथों पर दोबारा मतदान के…

Breaking News

Kannauj News : झोलाछाप डॉक्टर के गलत इलाज से महिला की हुई मौत, मचा हड़कंप

( छिबरामऊ से अश्वनी पाठक की रिपोर्ट )
कन्नौज जिले में एक और झोलाछाप डॉक्टर के गलत इलाज से महिला की मौत हो गई है। कन्नौज जिले में झोलाछाप डॉक्टरों का धंधा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की मेहरबानी से खूब फल फूल रहा है। वहीं जिले में भोले भाले लोग झोलाछाप डॉक्टरों के गलत इलाज से हादसे का शिकार हो रहे हैं। आज एक बार फिर झोलाछाप डॉक्टर के गलत इलाज से महिला की मौत हो गई है।
छिबरामऊ के बिशुनगढ़ कस्बा में स्थित झोलाछाप डॉक्टर के यहां इलाज के दौरान महिला की मौत का मामला सामने आया है। वहीं मृतिका कैथौली थाना किशनी  जनपद मैनपुरी निवासी रिज़वाला बेगम पत्नी एहसान 2 दिन पूर्व तबीयत खराब होने पर कस्बा में महिला चिकित्सक के यहां इलाज कराने करने आई थी। जो की झोलाछाप डॉक्टर ने उसे अपने ही क्लीनिक पर भर्ती कर रखा था। वही आज सुबह चिकित्सक द्वारा इंजेक्शन देने के बाद महिला की हालत बिगड़ गई, तथा कुछ देर में ही उसकी मौत हो गई। महिला की मौत होते ही झोलाछाप डॉक्टर अपना क्लीनिक छोड़कर फरार हो गए, सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने दुकान के अंदर से मृतक महिला का शव कब्जे में लेकर दुकान में ताला डाल दिया है। और पुलिस जांच में जुट गई है।

खानापूर्ति के लिए स्वास्थ्य विभाग ने चलाया था अभियान

आपको बताते चलें छिबरामऊ क्षेत्र में 15 दिन पहले झोलाछाप डॉक्टर के गलत इलाज से एक युवक की जान चली गई थी। इसके बाद अधिकारियों ने क्षेत्र में अभियान चलाकर एक अस्पताल को भी सीज कर दिया था। उसके बाद से लगातार अभियान को अधिकारियों ने ठंडे बस्ते में डाल दिया जिससे एक बार फिर आज एक महिला की झोलाछाप डॉक्टर के गलत इलाज से मौत हो गई है।

मामले को लेकर क्या बोले अधिकारी

इस मामले को लेकर उप जिला अधिकारी उमाकांत तिवारी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई के सख्त निर्देश दे दिए गए हैं। क्षेत्र में जो भी बिना रजिस्ट्रेशन के क्लीनिक और अस्पताल चल रहे हैं, उनको चिन्हित कर अब जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।