Kanpur News – महिला ने ग्राम विकास अधिकारी पर लगाया बड़ा आरोप – पुलिस ने शुरू की जांच
कानपुर समाचार – बिल्हौर में महिला ने ग्राम विकास अधिकारी पर लगाया गलत काम करने का आरोप – पड़ताल में जुटी पुलिस
रिपोर्ट – आनंद तिवारी – कानपुर नगर
Kanpur News – कानपुर के बिल्हौर में एक महिला ने ग्राम विकास अधिकारी पर अपने दो साथियों के साथ मिलकर छेड़छाड़ और जबरन दुष्कर्म करने के प्रयास का आरोप लगाकर पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू की। जिसके चलते प्रथम दृष्टया आरोप लगाने वाली महिला के बयान दर्ज किये गए।
जानिए पूरा मामला
विस्तृत जानकारी के अनुसार ककवन थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि शुक्रवार शाम वह गांव की नजदीक मौजूद गौशाला के पास शौच क्रिया के लिए गई थी। तभी वहां पहले से मौजूद ग्राम पंचायत में तैनात ग्राम विकास अधिकारी ने उसे आवाज देकर बुलाया और पास में पहुंचने पर वह उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। महिला के विरोध करने पर ग्राम पंचायत अधिकारी ने मौके पर मौजूद अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म करने का प्रयास किया।
ग्राम विकास अधिकारी ने किया मना
महिला के चीखने चिल्लाने और शोर मचाने पर उसके पति व ग्रामीणों को मौके पर आता देख ग्राम विकास अधिकारी अपने दोनों साथियों के साथ बाइक पर सवार होकर महिला को धमकाते हुए मौके से भाग निकला। लोक लाज वश महिला तुरंत थाने नहीं जा सकी। सभी के समझाने बुझाने के बाद शनिवार को महिला ने पुलिस को तहरीर दी। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की। वहीं ग्राम विकास अधिकारी ने मामले को लेकर अनभिज्ञता जाहिर करते हुए उसके खिलाफ हुई शिकायत को राजनीति से प्रेरित बताया।
जाँच है शुरू
थाना प्रभारी बृजमोहन सिंह के अनुसार मामले की शिकायत मिली है। जांच की जा रही है। जांच के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
गोरखपुर में हाल ही में घटी एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे जिले को हिला दिया। पति-पत्नी के बीच चल रहे वैवाहिक विवाद और तलाक की कचहरी में खिंचते मामले का नतीजा सरेआम खून-खराबे के रूप में सामने आया। पति ने दिनदहाड़े अपनी पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना ने न केवल पारिवारिक कलह की भयावहता को उजागर किया है, बल्कि यह भी दिखाया है कि सामाजिक और मानसिक तनाव किस तरह एक परिवार को तबाह कर सकता है
Post Views: 28