3

Recent News

Pilibhit में सजेगा बैडमिंटन का राज्य स्तरीय महाकुंभ! 14 अक्टूबर से गांधी स्टेडियम में जुटेंगे यूपी के 250 से अधिक शटलर..
Captain Smit Machhar पर हमला करने वाला को-पायलट हमाम अल-हमामी कौन? कट्टरपंथी सोंच के चलते निकाला गया था..

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

PM Modi and Pilot Smit Machhar ने 9 मिनट तक की वीडियो कॉल, बोले- "हनुमान चालीसा पढ़कर बचाई लोगों की जान"

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit में खून का बदला खून! 20 साल पहले हुई पिता की हत्या का बदला; बांका से हमला कर उतारा मौत के घाट..

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: यूपी में सरकारी प्रिंसिपल और पत्नी की स्कूल परिसर में सनसनीखेज हत्या, फावड़ा-कुल्हाड़ी से काट डाला..

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

3

Recent News

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

Breaking News

Kannauj News : विद्यालय गई दो छात्राएं हुई लापता, मामले की जांच में जुटी पुलिस

( कन्नौज सदर से प्रदीप कुमार की रिपोर्ट )

कन्नौज जिले में घर से विद्यालय जाने के लिए निकली दो छात्राएं रहस्यमय ढंग से कहीं लापता हो गई। इस घटना से इलाके मे हड़कंप मच गया । परिजनों ने हर जगह खोजबीन करने के बाद इस बात की सूचना पुलिस को दी ।  सूचना पर ठठिया थाना पुलिस ने मुक़द्दमा दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है तो वही पुलिस का कहना है कि छात्राओं ने अपने सुरक्षित होने की सूचना फोन करके परिजनों को दी है । पुलिस ने दोनों चचेरी बहनो की बरामदगी के लिए टीमे लगा दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही दोनों की बरामदगी कर ली जाएगी ।
ठठिया थाना क्षेत्र के कुरियाना गांव निवासी रामनरेश की 14 वर्षीय पुत्री शिवानी व बाल गोविन्द की 13 वर्षीय पुत्री रश्मि ठठिया स्थित आदर्श इंटर कॉलेज में कक्षा 08 की छात्रा है। दोनो सोमवार की सुबह स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन दोनों ही स्कूल नहीं पहुंची जिसके बाद शाम तक दोनों के घर न पहुंचने पर परिजनों को चिंता हुई। परिजनों ने दोनो की खोजबीन शुरू की, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चल सका। बाद में परिजनों ने ठठिया पुलिस को सूचना दी। सीओ तिर्वा शिवप्रताप सिंह ने ठठिया थानाध्यक्ष के साथ मिलकर छात्राओं की खोज में गांव से लेकर विद्यालय तक लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही दोनों छात्राओं को खोज कर परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा।
कन्नौज पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने बराया कि थाना अंतर्गत ग्राम कुरियाना से  6 नवंबर को दो कज़िन सिस्टर अपने घर से बिना बताए चली गई। इस संबंध मे थाना  ठठिया में मुकदमा पंजीक्रत किया गया है। अभीतक की विवेचना से यह भी ज्ञात हुआ है कि इन लड़कियों ने अपने घर पर फोन किया था और यह बताया था कि वह सुरक्षित है। इस संबंध में जो साक्ष्य और काल डेटा का रिकॉर्ड है, उसके आधार पर टीमें गठित करके बरामदगी का प्रयास किया जा रहा है । शीघ्र ही दोनों लड़कियों को बरामद कर लिया जाएगा।