आज समाजवादी पार्टी की पीडीए यात्रा 40 जनपदों का भ्रमण करते हुए 4500 किमी0 साइकिल पिछले 50 दिनों से लगातार चल रही है राष्ट्रीय अध्यक्ष लोहिया वाहिनी अभिषेक यादव जय सिंह प्रताप अमेठी के नेतृत्व में सौरिख पहुंची जहां महेंद्र सिंह के पेट्रोल पंप पर भव्य स्वागत किया गया एक स्वागत समारोह में समाजवादी साथी रघुवीर सिंह यादव पूर्व प्रधान देवेश शर्मा मनोज दिवाकर पूर्व प्रधान आलोक यादव नरेंद्र सिंह यादव पूर्व प्रधान मनोज संजीव , संजीव संतू प्रधान गोलू यादव सोनू राहुल अजित शुभम सभासद नगर अध्यक्ष ,इमरान खान इंद्रेश यादव अनिल पाल आदि समाजवादी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
गोरखपुर में हाल ही में घटी एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे जिले को हिला दिया। पति-पत्नी के बीच चल रहे वैवाहिक विवाद और तलाक की कचहरी में खिंचते मामले का नतीजा सरेआम खून-खराबे के रूप में सामने आया। पति ने दिनदहाड़े अपनी पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना ने न केवल पारिवारिक कलह की भयावहता को उजागर किया है, बल्कि यह भी दिखाया है कि सामाजिक और मानसिक तनाव किस तरह एक परिवार को तबाह कर सकता है