Kanpur News – दीपावली के पूर्व किया गया रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन – छात्राओं ने दिखाई अपने अंदर की कलाकृति
कानपुर समाचार – विद्यालय में आयोजित की गई थी प्रतियोगिता – छात्राओं की रंगोली ने मोह लिया था सबका मन
रिपोर्ट – मनीष भटनागर – कानपुर नगर
Kanpur News – दीपक की रौशनी से जगमग और रंगोली की खूबसूरती से सुंदर दीपावली के अवसर पर घाटमपुर के श्री राम ग्रुप ऑफ़ एजुकेशन में एक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमे छात्राओं द्वारा बनाई गई अलग अलग डिजाइन की रंगोलियों ने सभी का मन मोह लिया। इस मौके पर छात्राओं के इस हुनर का उत्साहवर्धन किया गया।
मन मोहक था प्रतियोगिता का नजारा
कानपुर के घाटमपुर नंदना के श्री राम ग्रुप ऑफ एजुकेशन में धनतेरस और दीपावली के अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता के दौरान कई बच्चों ने हिस्सा लेते हुए अपनी प्रतिभा को रंगोली के माध्यम से दर्शाया। विभिन्न रंगों का समावेश यहाँ पर देखने को मिला। छात्र और छात्राओं ने प्रतियोगिता के जरिए ये दिखाने का काम किया कि हुनर सभी के अंदर होता है बस उसे निखारने की जरूरत होती है।
चेयमैन ने किया उत्साहवर्धन
ग्रुप के चेयरमैन मनोज भदौरिया ने बच्चो की ओर से बनाई गई रंगोली की सराहना करने के साथ सबसे बेहतर रंगोली बनाने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर उनके बेहतर भविष्य की कामना की।
गोरखपुर में हाल ही में घटी एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे जिले को हिला दिया। पति-पत्नी के बीच चल रहे वैवाहिक विवाद और तलाक की कचहरी में खिंचते मामले का नतीजा सरेआम खून-खराबे के रूप में सामने आया। पति ने दिनदहाड़े अपनी पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना ने न केवल पारिवारिक कलह की भयावहता को उजागर किया है, बल्कि यह भी दिखाया है कि सामाजिक और मानसिक तनाव किस तरह एक परिवार को तबाह कर सकता है
Post Views: 28