3

Recent News

पीलीभीत के खकरा रिवर फ्रंट पर अवैध कब्जे की शिकायत के बाद एसडीएम एक्शन में, टीम ने निर्माण रुकवाया, IGRS के जरिए CM तक पहुंचा मामला।

मुख्यमंत्री तक पहुंची शिकायत, एसडीएम का एक्शन! खकरा रिवर फ्रंट पर कथित कब्जे के खेल की खुलेंगी  परतें ग्राम समाज…

पीलीभीत में वीरांगना अवंतीबाई जयंती पर हेमराज वर्मा का बड़ा ऐलान। अखिलेश यादव के नाम पर सपा सरकार बनने पर अवकाश और प्रतिमा की बात।

पीलीभीत में अवंतीबाई जयंती कार्यक्रम से हेमराज वर्मा का राजनीतिक संदेश, अखिलेश यादव के नाम पर बयान पीलीभीत। वीरांगना रानी…

पीलीभीत में उधार सिगरेट को लेकर विवाद खूनी संघर्ष में बदला। बेलचे से हमले में 70 वर्षीय दुकानदार की मौत, पिता-पुत्र समेत 3 आरोपी गिरफ्तार।

पीलीभीत: उधार सिगरेट नहीं मिली तो भड़क गया युवक! बेलचा लेकर लौटा, 70 वर्षीय दुकानदार पर हमला; इलाज के दौरान…

Pakistani TikToker आयशा गिलमाना की गोली मारकर हत्या: बहन भी गंभीर घायल, घर से फोन करके बाहर बुलाया..

Pakistani TikToker आयशा गिलमाना की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 28 साल की आयशा को 14 अगस्त को तक्षशिला…

Shocking Crime: स्कूल में फायरिंग! FB Live कर छात्र ने क्लासमेट को गोली मारी, फिर खुद जान दी; 2 गार्डों की भी मौत..

Shocking Crime: फिलीपींस के जाम्बोआंगा शहर में मंगलवार को एक स्कूल कैंपस में गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया।…

3

Recent News

मुख्यमंत्री तक पहुंची शिकायत, एसडीएम का एक्शन! खकरा रिवर फ्रंट पर कथित कब्जे के खेल की खुलेंगी  परतें ग्राम समाज…

पीलीभीत में अवंतीबाई जयंती कार्यक्रम से हेमराज वर्मा का राजनीतिक संदेश, अखिलेश यादव के नाम पर बयान पीलीभीत। वीरांगना रानी…

पीलीभीत: उधार सिगरेट नहीं मिली तो भड़क गया युवक! बेलचा लेकर लौटा, 70 वर्षीय दुकानदार पर हमला; इलाज के दौरान…

Pakistani TikToker आयशा गिलमाना की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 28 साल की आयशा को 14 अगस्त को तक्षशिला…

Shocking Crime: फिलीपींस के जाम्बोआंगा शहर में मंगलवार को एक स्कूल कैंपस में गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया।…

Breaking News

रॉकेट पोस्ट स्पेशल – इस दीपावली में अपनी राशि के अनुसार करें माता लक्ष्मी का पूजन – आपके घर होगी धन वर्षा

Rocket Post Special – अगर आप करते हैं अपनी राशि के अनुसार पूजा तो मिलेगा मनचाह वरदान – पढ़िए अपनी राशि 
 
दीपावली का पर्व कार्तिक मास की अमावस्या को मनाया जाता है| इस साल यानी वर्ष 2023 में दीपावली रविवार 12 नवंबर को मनाई जाएगी| इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है| दीपावली के दिन लक्ष्मी पूजन से धन-धान्य की प्राप्ति होती है| दीवाली के दिन लोग कई तरह के उपाय भी करते है| ज्योतिषाचार्य नीरज शर्मा ने बताया कि आप लोगों को अपनी राशि के अनुसार दीपावली पूजन कैसे करना चाहिए? जिससे माता लक्ष्मी की अपार कृपा प्राप्त हो सके| आइए जानते हैं,
 
राशि के अनुसार दिवाली पूजन
 
मेष राशि
 
मेष राशि के स्वामी मंगल होते हैं| ऐसे में मेष राशि वाले लोगों को माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए दीवाली पूजन के दौरान लाल फूल अर्पित करना चाहिए| पूजा के दौरान लक्ष्मी स्त्रोत का पाठ करना भी फायदेमंद होता है| मेष राशि वाले लोगों को ‘ॐ ऐं क्लीं सौं’ मंत्र का 108 बार जाप करना चाहिए|
 
वृषभ राशि
 
वृषभ राशि के स्वामी ग्रह शुक्र होते हैं| इस राशि के लोगों को माता लक्ष्मी की पूजा के साथ ही ‘ॐ महालक्ष्म्यै नमः’ मंत्र का 108 बार जाप करना चाहिए| इससे मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है| 
 
मिथुन राशि
 
मिथुन राशि वालों के स्वामी बुध होते हैं| ऐसे में दीपावली के दिन उन्हें माता लक्ष्मी और विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश का पूजन विधि-विधान के साथ करना चाहिए| मोदक का भोग लगाने से शुभ फल की प्राप्ति होगी। घर में खुशहाली बनी रहती है|
 
कर्क राशि
 
कर्क राशि वाले लोगों को दिवाली के दिन कमल के फूल से माता लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए| इससे शुभ फल की प्राप्ति होगी| माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए ‘ॐ ऐं क्लीं श्रीं’ मंत्र का 108 बार जाप करना भी लाभकारी होता है| कारोबार और व्यापार में तरक्की होती है|
 
सिंह राशि
 
सिंह राशि वाले लोगों को गायत्री मंत्र का जाप करना फायदेमंद होता है| सिंह राशि के स्वामी ग्रह सूर्य होते हैं| इन्हें माता लक्ष्मी और गणेश की पूजा करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है| लाल रंग के फूल और मोदक भी अर्पित करना चाहिए| इससे सरकारी कार्यों में सफलता मिलती है और जीवन में तरक्की होती रहती है|
 
कन्या राशि
 
कन्या राशि वालों को पूजा करते समय माता लक्ष्मी को कमल का फूल अर्पित करना चाहिए| पूजा के दौरान मीठे प्रसाद खासकर खीर का प्रसाद चढ़ाना चाहिए| माता को हरे वस्त्र अर्पण करने से घर परिवार में सुख शांति बनी रहती है|
 
तुला राशि
 
तुला राशि के स्वामी ग्रह शुक्र हैं| इस राशि वाले लोगों को सफेद या नीले रंग के फूल और वस्त्र या मिठाई माता लक्ष्मी को चढ़ाना चाहिए| दीपावली के दिन मंदिर में जाकर माता लक्ष्मी को नारियल अर्पण शुभ फलदायी होता है| इससे दांपत्य जीवन खुशहाल रहता है| प्रेम संबंध मजबूत रहते है|
 
वृश्चिक राशि
 
वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल हैं| राशि वाले लोगों को लक्ष्मी पूजा के दौरान लाल रंग का सिंदूर चढ़ाने से लाभ होता है| देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए फल और नारियल भी चढ़ाना चाहिए| ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ मंत्र 21 बार जाप करें।
 
धनु राशि
 
धनु राशि के स्वामी बृहस्पति होते हैं| दीवाली के दिन माता लक्ष्मी को सुनहरे या पीले रंग के फूल अर्पित करने चाहिए| इसके साथ ही पीली मिठाई चढ़ाने से भी अनुकूल फल प्राप्त होता है| आपको ‘ॐ गुरुवे नमः’ मंत्र का 108 बार करना चाहिए|
 
मकर राशि
 
मकर राशि के स्वामी शनिदेव होते हैं| ऐसे में दीवाली के दिन शनिदेव के सामने दीपक जलाना अच्छा होता है| माता लक्ष्मी के सामने शुद्ध देसी घी का दीपक जलाना चाहिए| काले या नीले पुष्पों से माता लक्ष्मी, भगवान श्री गणेश और शनि देव का पूजन करना चाहिए| ऐसा करने से माता लक्ष्मी और शनि देव की अपार कृपा आप पर बनी रहती है|
 
कुंभ राशि
 
कुंभ राशि वालों के स्वामी शनिदेव हैं` ऐसे में दीवाली के दिन पीपल पेड़ के नीचे दीपक प्रज्वलित करना चाहिए| दीवाली के दिन पक्षियों को दाना डालना भी शुभ फलदायी होता है| भूरे या नीले के रंग के पुष्प पूजन में चढ़ाना चाहिए| इससे आर्थिक स्थिति मजबूत रहती है और व्यापार में भी पर्याप्त लाभ होता रहता है|
 
मीन राशि
 
मीन राशि के स्वामी बृहस्पति होते हैं` मीन राशि वालों को दिवाली के दिन लाल चुनरी के साथ ही कमल फूल अर्पित कर माता लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए| आपको ‘श्रीं ह्रीं श्रीं ॐ महालक्ष्मी नमः’ मंत्र का 21 बार जाप करना चाहिए|
 
दिवाली में दीप जलाने की सही दिशा
 
हिंदू धर्म में किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत दीपक जलाने से की जाती है| वहीं दीपक का मुंह सही दिशा में होना जरूरी है| किसी भी शुभ कार्य में दीपक का मुंह पूर्व दिशा में किया जाता है, इसलिए दिवाली पर भी दीपक का मुंह पूर्व दिशा में होना चाहिए| इससे मां लक्ष्मी की घर पर कृपा हमेशा के लिए बनी रहती है|
 
 
दिवाली में लक्ष्मी पूजन के लिए आवश्यक सामग्री
 
दीवाली पूजा करते समय आपके पास एक लकड़ी की चौकी, एक लाल कपड़ा, एक लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, कुमकुम, हल्दी की गांठ, रोली, सुपारी, पान, लौंग, अगरबत्ती, धूपबत्ती, दीपक, लौ, माचिस, घी, गंगा जल, पंचामृत, फूल, फल, कपूर, गेहूं, दूर्वा, जनेऊ, खील बताशे, चांदी के सिक्के और कलावा आदि होना चाहिए।
 
लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त
 
दीवाली पर प्रदोष काल शाम 5:34 से 8:08 तक तथा लक्ष्मी पूजन मुहूर्त शाम 5:45 बजे से 7.41 बजे तक रहेगा है। दिवाली के दिन शुभ मुहूर्त में पूजा करना फलदायी होता है।
 
माता लक्ष्मी और भगवान श्री गणेश पूजा विधि
 
• दीवाली की सफाई के बाद घर के हर कोने को साफ करें और गंगा जल का छिड़काव करें। एक लकड़ी की चौकी पर लाल सूती कपड़ा बिछाएं और बीच में मुट्ठी भर अनाज रखें।
 
• अनाज के बीच में कलश रखें। कलश को जल से भरें और उसमें एक सुपारी, एक गेंदे का फूल, एक सिक्का और चावल के कुछ दाने डालें। कलश पर गोलाकार आकार में 5 आम के पत्ते रखें।
 
कलश पर भी तिलक लगाएं।
 
अब भगवान गणेश और लक्ष्मी जी को फूल चढ़ाएं। अपनी हथेली में कुछ फूल रखकर पूजा करें। अपनी आंखें बंद करें और दिवाली पूजा मंत्र का जाप करें। हथेली में रखे फूल को भगवान गणेश और लक्ष्मी को अर्पित करें।
 
• लक्ष्मी जी की मूर्ति लें और उसे जल से स्नान कराएं और फिर पंचामृत से स्नान कराएं। मूर्ति को दोबारा जल से स्नान कराएं, साफ कपड़े से सुखाएं और वापस रख दें। मूर्ति पर हल्दी, कुमकुम और चावल चढ़ाएं।
 
• देवी मां को माला पहनाएं और अगरबत्ती जलाएं। देवी मां को नारियल, सुपारी और पान का पत्ता चढ़ाएं। देवी की मूर्ति के सामने कुछ फूल और सिक्के रखें। एक थाली में दीपक जलाएं और मां लक्ष्मी की आरती करें।
 
ज्योतिषाचार्य नीरज शर्मा
कानपुर (उत्तर प्रदेश)
मो.: 9956384900, 8840265991