कानपुर-रिपोर्ट-शिवा शर्मा-पहली बार आयोजित किया जा रहा है दिव्यांग सामूहिक विवाह समारोह, सैकड़ों जोड़े बंधेंगे बंधन में
Kanpur News: दिव्यांग लोगों की शादी कराने के लिए विकलांग एसोसिएशन द्वारा कानपुर के शास्त्री नगर सेन्ट्रल पार्क में पंजीकरण शिविर लगाया गया। शिविर में दिव्यांग व्यक्तियों के सामूहिक विवाह हेतु पंजीकरण किया गया। पंजीकरण शिविर में नेत्रहीन, मूक वधिर दिव्यांगजन, तलाकसुदा व विधवा का रिश्ता तय हुआ।
25 नवंबर को होगा आयोजन
विकलांग एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि दिव्यांगजनों के सामाजिक उत्थान के लिए एसोसिएशन प्रतिबद्ध है, 25 नवंबर को पंजीकरण कराने वालों का सामूहिक विवाह का आयोजन किया जाएगा। वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि दिव्यांग व्यक्तियों का परिचय सम्मेलन व सामूहिक विवाह 25 नवम्बर को सेंट्रल पार्क शास्त्री नगर में आयोजित होगा। प्रति दिन सुबह 9 बजे से 11 बजे तक शास्त्री नगर सेन्ट्रल पार्क में पंजीकरण करवाया जा सकता है.।

गोरखपुर में हाल ही में घटी एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे जिले को हिला दिया। पति-पत्नी के बीच चल रहे वैवाहिक विवाद और तलाक की कचहरी में खिंचते मामले का नतीजा सरेआम खून-खराबे के रूप में सामने आया। पति ने दिनदहाड़े अपनी पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना ने न केवल पारिवारिक कलह की भयावहता को उजागर किया है, बल्कि यह भी दिखाया है कि सामाजिक और मानसिक तनाव किस तरह एक परिवार को तबाह कर सकता है