Kanpur News – बीती रात हुआ था भीषण सड़क हादसा – सुबह होते ही इलाके में होती रही चर्चा
कानपुर समाचार – घायलों का इलाज है जारी – होश में आते ही खौफजदा हो गए थे हादसे का शिकार लोग
रिपोर्ट – मनीष भटनागर – कानपुर नगर
Kanpur News – बूथवार की रात और गुरुवार की तड़के सुबह कानपुर में हुए एक सड़क हादसे ने कमिश्नर पुलिस को बेचैनी में डाल रखा था। क्योंकि हादसा इतना खौफनाक था कि जिसमे एक साथ आधा दर्जन लोगों की चपेट में आने की सूचना जो मिली थी। लेकिन राहत राहत की सांस उस वक्त ली गई जब किसी की जानमाल का खतरा नहीं था। सभी घायल थे। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।
यहां हुआ था भीषण सड़क हादसा
घाटमपुर थाना क्षेत्र के स्योढारी गांव निवासी अरुण प्रजापति का बेटा सत्यम प्रजापति बाइक लेकर जहानाबाद से घाटमपुर की ओर आ रहा था। तभी वह जैसे ही घाटमपुर थाना क्षेत्र के परास गांव के पास पहुंचा ही था कि सामने से आ रहे बाइक सवार शीतलपुर गांव निवासी नरेंद्र की बाइक से आमने-सामने भिड़ंत हो गई।
कौन कौन हुआ घायल
हादसे में दोनों बाइक सवार राजेश कुमार की 28 वर्षीय पत्नी शशि 6 वर्षीय बेटे कृष्ण समेत बिधनू के सिनिया गांव निवासी मनफूल की 18 वर्षीय बेटी शिवानी घायल हो गए। राहगीरों ने पुलिस को फोन कर घटना की सूचना दी। जानकारी मिलते मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को घाटमपुर सीएचसी पहुंचाया जहां से डॉक्टरों ने घायलों का प्राथमिक उपचार कर गंभीर घायलों को कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया है। जहां घायलों का उपचार जारी है।
गोरखपुर में हाल ही में घटी एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे जिले को हिला दिया। पति-पत्नी के बीच चल रहे वैवाहिक विवाद और तलाक की कचहरी में खिंचते मामले का नतीजा सरेआम खून-खराबे के रूप में सामने आया। पति ने दिनदहाड़े अपनी पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना ने न केवल पारिवारिक कलह की भयावहता को उजागर किया है, बल्कि यह भी दिखाया है कि सामाजिक और मानसिक तनाव किस तरह एक परिवार को तबाह कर सकता है
Post Views: 22